Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

//

Breaking :

latest
//

रायपुर में तापमान 46.8 डिग्री, लू से ट्रैफिक जवान की मौत

 रायपुर। राजधानी रायपुर समेत पूरे प्रदेश में गुरुवार को भीषण गर्मी रही। प्रदेश के कई प्रमुख शहर लू की चपेट में रहे। गर्म हवा के थपेड़े दिनभर...


 रायपुर। राजधानी रायपुर समेत पूरे प्रदेश में गुरुवार को भीषण गर्मी रही। प्रदेश के कई प्रमुख शहर लू की चपेट में रहे। गर्म हवा के थपेड़े दिनभर झुलसाते रहे। सड़कें पूरी तरह सूनी रहीं। दरअसल, रायपुर आज बेहद गर्म रहा। दोपहर में तापमान रिकॉर्ड 46.8 डिग्री पर पहुंच गया। यह पिछले एक दशक का सबसे गर्म दिन रहा, जबकि प्रदेश में मुंगेली में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ी। यहां दिन का तापमान 46.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

पश्चिम से आ रही शुष्क हवा के कारण प्रदेश के सभी जिले तप रहे हैं। इस साल नौतपा के दौरान प्रदेश में सभी जगह अच्छी गर्मी पड़ रही है। रायपुर में गुरुवार सुबह 10 बजे ही तापमान 42 डिग्री से ऊपर पहुंच गया। दोपहर 2.30 बजे यह अधिकतम 46.8 डिग्री पर था। रात 8 बजे तक यह 40 डिग्री के आसपास रहा। यानी दिन ही नहीं रात में भी गर्म हवा चली। राजधानी में इससे पहले पिछले एक दशक का सबसे ज्यादा तापमान 2015 में 28 मई को 46.2 डिग्री रिकार्ड किया गया था। हालांकि रायपुर का आल टाइम रिकार्ड 47.9 डिग्री कायम है, जो 30 मई 1988 दर्ज किया गया था। रायपुर के अलावा बिलासपुर में भी काफी तेज गर्मी रही।

यहां पर दिन का तापमान 46.4 डिग्री रिकार्ड किया गया। राजनांदगांव और दुर्ग में भी तापमान 45 डिग्री से ऊपर ही रहा।

दोपहर 12 बजे ड्यूटी जा रहा जवान चक्कर खाकर गिरा था

यातायात थाने में पदस्थ आरक्षक भागीरथ कंवर की दोपहर 12 बजे ड्यूटी पर जाने के दौरान मौत हो गई। वह थाने से ड्यूटी स्थल की ओर जा रहा था। दोपहर 12.15 बजे धनेली के पास बेचैनी महसूस होने पर वह पास में एक दुकान में बैठ गया। इसी दौरान अचानक चक्कर आने के बाद वह गिर गया। एक अन्य आरक्षक अनीश सारथी ने बंजारी अस्पताल पहुंचाया। यहां से जवान को अंबेडकर अस्पताल रेफर किया दिया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

No comments