Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

//

Breaking :

latest
//

सीएम योगी ने बीजेपी के संकल्‍प पत्र को लेकर की प्रेस कॉन्‍फ्रेंस, बोले-देश की आकांक्षा ही मोदी का मिशन

लखनऊ। लोकसभा चुनाव-2024 के सियासी रण में आज भी भाजपा, सपा, कांग्रेस और बसपा के महारथी धुआंधार प्रचार करते नज़र आ रहे हैं। भाजपा के बड़े नेता...

लखनऊ। लोकसभा चुनाव-2024 के सियासी रण में आज भी भाजपा, सपा, कांग्रेस और बसपा के महारथी धुआंधार प्रचार करते नज़र आ रहे हैं। भाजपा के बड़े नेता आज यूपी के 75 जिलों में प्रेस कान्‍फ्रेंस कर रहे हैं। इस बीच सीएम योगी ने लखनऊ में प्रेस कॉन्‍फ्रेंस की। उन्‍होंने कहा कि भाजपा ने कल प्रधानमंत्री मोदी के करकमलों से अपना संकल्प पत्र जारी किया है। चार आधार स्तंभों- युवा, महिला, गरीब और किसान को लेकर भाजपा चुनाव मैदान में उतरी है। भारत के विजन को मिशन मानकर उसे प्रभावी ढंग से लागू करने का प्रतीक भाजपा बनी है। मोदी की गारंटी पर लोगों को विश्वास है। 14 नए संकल्पों और चार स्तंभों पर आधारित संकल्प पत्र देश की आकांक्षा है। देश की आकांक्षा ही मोदी का मिशन है।

सीएम योगी बिहार में भी कई चुनावी जनसभाओं को सम्‍बोधित करेंगे। बसपा सुप्रीमो मायावती की जनसभा पीलीभीत और मुरादाबाद में होगी। वहीं समाजवादी पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव मुजफ्फरनगर में चुनावी जनसभा को सम्‍बोधित करेंगे। समाजवादी पार्टी ने शिवपाल सिंह यादव की जगह उनके बेटे आदित्‍य यादव को बदायूं सीट से टिकट दे दिया है। आदित्‍य सोमवार को अपना नामांकन करेंगे। समाजवादी पार्टी की ओर से बदायूं सीट पर सबसे पहले धर्मेंद्र यादव के नाम की घोषणा की गई थी। बाद में पार्टी ने धर्मेंद्र यादव का बदायूं से नाम काटकर उन्हें आजमगढ़ भेज दिया। बदायूं में शिवपाल यादव के नाम की घोषणा की गई। हालांकि शिवपाल यादव ने अपनी जगह पर बेटे को चुनाव लड़ाने के लिए पैडिंग शुरू कर दी। उन्‍होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को पत्र भी लिखा था। काफी मंथन के बाद रविवार को बदायूं से सपा प्रत्याशी के रूप में आदित्य यादव के नाम पर मुहर लग गई। 


No comments