Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

//

Breaking :

latest
//

मालिक का 10 लाख चोरी कर फरार होने वाला अकाउंटेंट गिरफ्तार

जगदलपुर। जगदलपुर में 29 अप्रैल को पृथ्वी डेवलेपर्स ऑफिस से नगदी 10 लाख रुपए की चोरी हो गई थी। मालिक ने सिटी कोतवाली में FIR दर्ज करवाई। पुलि...

जगदलपुर। जगदलपुर में 29 अप्रैल को पृथ्वी डेवलेपर्स ऑफिस से नगदी 10 लाख रुपए की चोरी हो गई थी। मालिक ने सिटी कोतवाली में FIR दर्ज करवाई। पुलिस जांच में जुटी और ओडिशा से आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी कोई और नहीं बल्कि इसी कंपनी में काम करने वाला अकाउंटेंट है। जो झारखंड का रहने वाला है। इसके पास से चोरी के 9 लाख 94 हजार रुपए भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक, पृथ्वी डेवलेपर्स ऑफिस के मालिक अशोक कुमार लुक्कड़ ने 29 अप्रैल को चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इन्होंने पुलिस को बताया था कि, अपने ऑफिस में एक थैले में 10 लाख रुपए नगद रखा था। ये पैसा लेबर पेमेंट करने के लिए बैंक से निकाला था। जिसे किसी ने चुरा लिया। वहीं पुलिस ने FIR दर्ज की और मामले की जांच शुरू की। सायबर सेल की मदद ली गई। CCTV फुटेज खंगाले गए।

वहीं पुलिस को पता चला कि इनके ऑफिस में काम करने वाला अकाउंटेंट अशोक कुमार साह (44) फरार है। पुलिस को सूचना मिली की वह ओडिशा गया है। इसके बाद तत्काल जवानों की एक टीम बनाई गई और इस टीम को आरोपी को ढूंढने के लिए ओडिशा की तरफ रवाना किया गया। बताया जा रहा है कि, ओडिशा के किसी ठिकाने से पुलिस ने 29 अप्रैल की देर रात ही युवक को पकड़ लिया था। युवक की तलाशी ली गई जिसमें 9 लाख 94 हजार नगद उसके पास से बरामद किए गए। पुलिस ने उसे जगदलपुर सिटी कोतवाली लाया जहां पूछताछ की। पूछताछ में उसने चोरी करना कबूल लिया। पुलिस को बताया कि वह झारखंड का रहने वाला है। पिछले 4 महीने से ऑफिस में अकाउंटेंट का काम संभाल रहा था। उसे पैसों की जरूरत थी इसलिए एक साथ मोटी रकम पर कर लिया। 6 हजार रुपए पेट्रोल और खाने में खर्च किया।


No comments