Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

//

Breaking :

latest
//

छत्‍तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों का उत्‍पात, पिकअप वाहन को किया आग के हवाले

सुकमा। छत्‍तीसगढ़ के सुकमा जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां नक्सलियों ने पिकअप वाहन को आग के हवाले कर दिया। नक्‍सलियों ने दुलेड और मुकराजकुंड...

सुकमा। छत्‍तीसगढ़ के सुकमा जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां नक्सलियों ने पिकअप वाहन को आग के हवाले कर दिया। नक्‍सलियों ने दुलेड और मुकराजकुंडा के बीच घटना को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन दुलेड गांव के किसी ग्रामीण की बताई जा रही है। यह मामला चिंतागुफा थाना क्षेत्र का है।

इससे एक दिन पहले राजनांदगांव जिले की सीमा से लगे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में नक्सलियों ने मुखबिरी के संदेह में अशोक तलांडे नामक आदिवासी युवक की गला दबाकर हत्या कर दी। शुक्रवार तड़के भामरागढ़-आलापल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग में ताडगांव से लगभग सात किमी दूर युवक का शव सड़क पर मिला।

इससे पूर्व गढ़चिरौली-कांकेर सीमा पर नक्सलियों के साथ गोलीबारी के बाद पुलिस ने बड़ी संख्या में हथियारों की बरामदगी की थी। घटनास्थल पर नक्सल पर्चा भी फेंका गया है। पेरमिली एरिया कमेटी द्वारा फेंके गए पर्चे में ग्रामीणों को पुलिस से दूर रहने की चेतावनी दी गई है।

मुखबिरी करने वालों को परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई है। बताया गया है कि मृतक अशोक दामरंचा गांव का रहने वाला था। वह पिछले कुछ दिनों से ताडगांव में रह रहा था। गढ़चिरौली क्षेत्र के नक्सल डीआइजी अंकित गोयल ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है।


पुलिस के अनुसार गुड्डू लेकाम निजी काम से तेलंगाना के चेरला गया हुआ था। और 11 मार्च को वापस अपने घर जंगल के रास्ते पैदल आ रहा था, तभी इतावर गांव के पास शाम 7:30 बजे पुलिस पार्टी को नुकसान पहुंचाने लगाए गए आइईडी बम की चपेट में वह आकर घायल हो गया।

घायल ग्रामीण को नक्सली उठाकर ले गए और उसे बंधक बनाकर रखा हुआ था। स्वजन को जब घटना का पता चला तो वे ग्रामीणों को साथ लेकर इतावर से उसे वापस लाए और जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। उसकी स्थिति गंभीर होने व दोनों पैर में चोट होने से बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया है। थाना बीजापुर में नक्सलियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

No comments