Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

//

Breaking :

latest
//

CG: दुर्घटनाओं को रोकने के लिए 3216 पशुओं में रेडियम बेल्ट, पेंट, टेप लगाया गया

   राजनांदगांव|  राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्ग पर आवारा, घुमंतु पशुओं के कारण हो रही दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जिले में विशेष महाअभियान चलाय...

  




राजनांदगांव| राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्ग पर आवारा, घुमंतु पशुओं के कारण हो रही दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जिले में विशेष महाअभियान चलाया गया। कलेक्टर डोमन सिंह ने नगर निगम राजनांदगांव के गोकुल नगर में घुमंतु पशुओं में रेडियम बेल्ट लगाकर महाअभियान का शुभारंभ किया। विशेष महाअभियान में जिले के नगरीय निकाय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आवारा एवं घुमंतु मवेशियों में रेडियम बेल्ट, टैगिंग, रेडियम पेंट, रेडियम टेप तथा घुमंतु पशुओं को कांजी हाउस एवं चिन्हित गौठानों में रखा गया। 

विशेष महाअभियान में कलेक्टर डोमन सिंह के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत सीईओ अमित कुमार के निर्देशन पर जिले में 3 हजार 216 पशुओं में रेडियम बेल्ट, पेंट, टेप लगाया गया। पशुओं में 1 हजार 286 यूनिक आईडी टैग लगाया गया। नगरीय निकायों एवं गांवों में चरवाहों एवं पशु मालिकों की बैठक आयोजित कर मवेशियों को खुले एवं सड़क में नहीं छोडऩे के लिए जागरूक किया गया। 

विशेष महाअभियान में खुले एवं सड़क में घुम रहे पशुओं के पशु पालकों पर 30 हजार रूपए का दण्ड अधिरोपित किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री सिंह ने जिले के सभी पशु पालकों से अपील की कि वे अपने मवेशियों को खुले एवं सड़क पर नहीं छोड़े। जिससे सड़क दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

No comments