Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

//

Breaking :

latest
//

छत्तीसगढ़ साहू संघ युवा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

  रायपुर :छ.ग. प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह कल 29 जुलाई को रायपुर के साइंस कालेज स्थित पं. दीनदयाल उपाध...

 


रायपुर :छ.ग. प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह कल 29 जुलाई को रायपुर के साइंस कालेज स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मुख्य आतिथ्य, छःग शासन में गृह एवं लोक निर्माण विभाग मंत्री ताम्रध्वज साहू की अध्यक्षता, नगरीय प्रशासन विभाग मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया के प्रमुख आतिथ्य एवं तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष  संदीप साहू , सांसद  चुन्नीलाल साहू , पूर्व मंत्री छःग शासन  रमशिला साहू , पूर्व विधायक अशोक साहू  समेत समाज के विशिष्टजनों के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से छःग प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष टहल सिंह साहू समेत समाज के गणमान्य और विशिष्टजनों समेत प्रदेश भर से आए हुए युवा साथियों और महिलाओ की गरिमामय उपस्थिति रही।

छ.ग. प्रदेश साहू संघ  युवा प्रकोष्ठ ने कार्यक्रम के सफल आयोजन और सभी के द्वारा मिले अपार सहयोग तथा समाज के लिए एक ऐतिहासिक और गरिमामय पल के साक्षी बनने के लिए आप सभी का हृदय से आभार एवं धन्यवाद किया।

No comments