Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

//

Breaking :

latest
//

भव्य एवं हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में स्वामी आत्मानंद विद्यालय सरोना का वार्षिक उत्सव कार्यक्रम “उमंग” हुआ सम्पन्न

  रायपुर: स्वामी आत्मानंद विद्यालय, सरोना में वार्षिक उत्सव “उमंग” का दिनांक 10 फरवरी 2026 को शानदार आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन एवं...


 

रायपुर: स्वामी आत्मानंद विद्यालय, सरोना में वार्षिक उत्सव “उमंग” का दिनांक 10 फरवरी 2026 को शानदार आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन एवं आयोजन विद्यालय के प्राचार्य रवि शंकर सोनी जी के कुशल नेतृत्व में किया गया। पूरे विद्यालय परिसर को आकर्षक सजावट से सजाया गया था तथा विद्यार्थियों, अभिभावकों और अतिथियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।


इस गरिमामय अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में रायपुर पश्चिम के विधायक राजेश मूणत उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में रायपुर नगर पालिका निगम की महापौर मीनल छगन चौबे, मंडल अध्यक्ष विशेष शाह, पार्षद अर्जुन यादव, केपीएस स्कूल के संचालक, संकल्प हॉस्पिटल के प्रतिनिधि तथा सरोना नोडल अंतर्गत आने वाले सभी शैक्षणिक संस्थानों के प्रमुख उपस्थित रहे।


 अतिथियों का विद्यालय परिवार द्वारा पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में विधायक मूणत ने प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए 10-10 हजार रुपये के चेक प्रदान किए। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। 


महापौर मीनल चौबे जी ने भी विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।


शैक्षणिक उपलब्धियों में हाई स्कूल सीजी बोर्ड परीक्षा में भूपेश देवांगन ने 94.6% अंकों के साथ प्रथम, अथर्व चौहान ने 94.1% के साथ द्वितीय तथा हिमांशु बैठाव ने 92% के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। हायर सेकेंडरी में रागिनी राणा (87%) प्रथम, हिमांशु यादव (84%) द्वितीय और श्रेया देवांगन (82%) तृतीय रहीं। मिडिल स्कूल में हर्षित (95%) प्रथम, तान्या दास (91.50%) द्वितीय एवं अंकित सोनी (89.8%) तृतीय रहे। प्राइमरी वर्ग में कृष्णा पटेल (90%) प्रथम, ऋषभ बिसेन (88%) द्वितीय और भूमिका शर्मा (87%) तृतीय रहीं।

विद्यालय के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।


 नृत्य, गीत और नाट्य प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। जिला स्तरीय मैथ्स क्विज प्रतियोगिता में भूपेश देवांगन प्रथम एवं प्रियांशी रावत द्वितीय रहीं। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में टिकेंद्र जायसवाल द्वितीय स्थान पर रहे तथा इंटर स्कूल भरतनाट्यम नृत्य प्रतियोगिता में वर्षा सिन्हा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। साथ ही दलजीत कौर और प्रियांशी रावत को भी मैथ्स क्विज के लिए सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया। “उमंग” उत्सव ने विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, प्रेरणा और नई ऊर्जा का संचार किया तथा समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

No comments