Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

//

Breaking :

latest
//

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने प्रदेश भाजपा कार्यालय ‘सहयोग केंद्र’ जनदर्शन में सुनीं लोगों की समस्याएं,त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

    रायपुर, 11 फरवरी 2026/ प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित ‘सहयोग केंद्र’ में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जनदर्शन कार्यक्रम ...

 


 

रायपुर, 11 फरवरी 2026/ प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित ‘सहयोग केंद्र’ में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन भी किया। इस अवसर पर सहयोग केंद्र प्रभारी सच्चिदानंद उपासने भी उपस्थित रहे।

        उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि भाजपा के प्रदेश कार्यालय में प्रति सप्ताह निर्धारित समय के अनुसार मंत्रीगण सहयोग केंद्र में उपस्थित रहते हैं। यहां सभी कार्यकर्ता एवं आमजन अपनी समस्याओं को सीधे अपने प्रतिनिधियों के समक्ष रख सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि अधिक से अधिक समस्याओं का यथाशीघ्र समाधान हो और लोगों को किसी प्रकार की समास्या का सामना ना करना पड़े।

        उन्होंने बताया कि ‘सहयोग केंद्र’ के जनदर्शन के माध्यम से संगठन और सरकार के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इससे न केवल कार्यकर्ताओं की समस्याओं का समाधान हो रहा है, बल्कि आम नागरिकों को भी सीधे संवाद का अवसर मिल रहा है। आज जनदर्शन कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से 500 से अधिक कार्यकर्ता एवं आमजनों ने अपनी समस्याएं और सुझाव रखे, जिन पर उपमुख्यमंत्री शर्मा ने संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान लोग अपनी समस्याओं का त्वरित निराकरण पाकर खुश दिखाई दिए।

No comments