Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

//

Breaking :

latest
//

अभनपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौत, महिला गंभीर

  रायपुर। अभनपुर पुलिस थाना क्षेत्र के राजलक्ष्मी ढाबा के पास मंगलवार को हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर पी...

 


रायपुर। अभनपुर पुलिस थाना क्षेत्र के राजलक्ष्मी ढाबा के पास मंगलवार को हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक सवार अभनपुर से रायपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान राजलक्ष्मी ढाबा के पास चालक अचानक पेट्रोल पंप की ओर मुड़ गया। पीछे से आ रही बस से टक्कर होने पर युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस की प्रारंभिक जांच में हादसे के लिए बाइक चालक की लापरवाही सामने आई है।

मृतक की पहचान रोशन लाल चंद्राकर के रूप में हुई है। वहीं घायल महिला का नाम राजेश्वरी चंद्राकर बताया गया है, हालांकि दोनों के पति-पत्नी होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घायल महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने बाइक (CG 04 LM 6508) और बस (CG 23 E 0145) को जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी है।


No comments