सिहावा। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिहावा में आगामी 7 फरवरी को भूतपूर्व छात्र-छात्राओं का भव्य मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा। इस आयोज...
सिहावा। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिहावा में आगामी 7 फरवरी को भूतपूर्व छात्र-छात्राओं का भव्य मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन को “संगी मिलन” नाम दिया गया है। समारोह की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं और इसे लेकर पूर्व विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जिले के कलेक्टर अविनाश मिश्रा शामिल होंगे। आयोजन को सफल बनाने के लिए एक आयोजन समिति का गठन किया गया है, जिसमें शैलेन्द्र धेनुसेवक को अध्यक्ष तथा रामाराव बघेल को उपाध्यक्ष बनाया गया है।
इस मिलन समारोह में वर्ष 1972 से लेकर 2025 तक के विद्यालय के पूर्व छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। अब तक 700 से अधिक भूतपूर्व विद्यार्थियों ने पंजीयन करा लिया है, जिससे कार्यक्रम के भव्य होने की संभावना जताई जा रही है।
विद्यालय के प्राचार्य एस. आर. साहू ने बताया कि इस “संगी मिलन” समारोह के माध्यम से पूर्व विद्यार्थी अपने स्कूल के दिनों की यादें ताजा करेंगे और पुराने साथियों से फिर से जुड़ेंगे। कार्यक्रम को लेकर मीडिया प्रभारी तरुण निषाद, अभिनव अवस्थी, देवेंद्र मिश्रा और जितेंद्र साहू ने भी जानकारी साझा की है।

No comments