Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

//

Breaking :

latest
//

विकसित भारत 2047 की राह पर भारत, राज्यसभा में बोले जेपी नड्डा

  नई दिल्ली। राज्यसभा में नेता सदन और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि भारत का आर्थिक परिदृश्य लगातार बदलाव और क्रांति के दौर से गुजर रहा ...

 


नई दिल्ली। राज्यसभा में नेता सदन और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि भारत का आर्थिक परिदृश्य लगातार बदलाव और क्रांति के दौर से गुजर रहा है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत 2047 तक पहुंचने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए वर्ष 2026 में क्या करना है और अगले पांच वर्षों में कौन-सी ठोस कार्रवाइयां की जाएंगी, इसका स्पष्ट रोडमैप राष्ट्रपति के अभिभाषण में प्रस्तुत किया गया है।

जेपी नड्डा बुधवार को राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि बीते कुछ दिनों में एक के बाद एक ऐसे कदम उठाए गए हैं, जो भारतीय आर्थिक जगत में क्रांति का संकेत देते हैं। उन्होंने यूरोपीय यूनियन के साथ हुए समझौते, आर्थिक सर्वे, क्रांतिकारी बजट और इंडो-यूएस डील का जिक्र करते हुए कहा कि इन सभी घटनाओं ने एक मजबूत श्रृंखला बनाई है।

उन्होंने कहा कि आर्थिक सर्वे में साफ शब्दों में बताया गया है कि भारत आज दुनिया की सबसे तेजी से आगे बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था है। जेपी नड्डा ने कहा कि वर्ल्ड इकनॉमिक फोरम के चीफ ने भी यह माना है कि वैश्विक विकास में भारत का योगदान 20% होगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह दावा सरकार का नहीं, बल्कि एक अंतरराष्ट्रीय मंच से आया आकलन है।

नड्डा ने कहा कि यूरोपीय यूनियन के साथ हुआ ट्रेड एग्रीमेंट भारतीय व्यवसायियों, कारीगरों, उद्यमियों और आईटी सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए नए अवसर लेकर आया है। यह समझौता भारतीयों के लिए 27 देशों के बाजार के दरवाजे खोलता है और इसे ‘मदर ऑफ ऑल डील’ कहा गया है। उन्होंने इसे रोजगार सृजन की दिशा में बड़ा कदम बताया।

जेपी नड्डा ने भारत और ओमान के बीच हुए समझौते का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि यह समझौता मध्यपूर्व में ऊर्जा और व्यापार के रणनीतिक कॉरिडोर के रूप में महत्वपूर्ण है और इससे लिंक वेस्ट नीति और मजबूत हुई है। नड्डा ने इंडिया-न्यूजीलैंड फ्री ट्रेड एग्रीमेंट का जिक्र करते हुए कहा कि यह किसानों के लिए लाभकारी होगा, उद्यमियों को नई दिशा देगा, छात्रों के लिए नए गंतव्य खोलेगा और महिलाओं के विकास में सहायक साबित होगा। इसके साथ ही उन्होंने इंग्लैंड के साथ हुए फ्री ट्रेड एग्रीमेंट को आईटी सेक्टर और उद्यमियों के लिए बेहद अहम बताया।

उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने गरीबी हटाओ का नारा दिया, लेकिन इसके नाम पर मिडिल मैन पैदा हुए और भ्रष्टाचार बढ़ा। नड्डा ने कहा कि विपक्ष ने गरीबों को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने गरीबों के लिए घर, बैंक खाते, गैस कनेक्शन और बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराईं। नड्डा के मुताबिक, देश में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर आ चुके हैं। सरकार ने गरीबों के सुदृढ़ीकरण के लिए पक्के मकान बनाए और आने वाले समय में तीन करोड़ और घर बनाए जाएंगे।

जेपी नड्डा ने कहा कि साढ़े 12 करोड़ लोगों को पेयजल कनेक्शन और 10 करोड़ लोगों को गैस कनेक्शन दिया गया है। उन्होंने बताया कि आज 95 करोड़ लोग सामाजिक सुरक्षा के दायरे में हैं और 6 लाख 75 हजार करोड़ रुपए डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए सीधे लोगों के खातों में भेजे गए हैं। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा हेल्थ कवरेज देने वाला देश बन चुका है। आयुष्मान भारत योजना के तहत 62 करोड़ लोगों को 5 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा दिया जा रहा है। गरीब अब आयुष्मान कार्ड के जरिए अस्पतालों में नि:शुल्क इलाज करवा रहे हैं।

नड्डा ने कहा कि पहले बुजुर्ग आर्थिक तंगी के कारण इलाज नहीं करवा पाते थे, लेकिन अब वे निश्चिंत होकर उपचार करवा रहे हैं। उन्होंने एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि आज कैंसर का पता लगने के बाद 90% मामलों में 30 दिन के भीतर इलाज शुरू हो जाता है।


No comments