Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

//

Breaking :

latest
//

प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना

  रायपुर : छत्तीसगढ़ में लोगों को हाड़ कंपा देने वाली ठंड से राहत मिलने लगी है। आने वाले दिनों में ठंड वापस आने की उम्मीद है, लेकिन यह पहले ...

 


रायपुर : छत्तीसगढ़ में लोगों को हाड़ कंपा देने वाली ठंड से राहत मिलने लगी है। आने वाले दिनों में ठंड वापस आने की उम्मीद है, लेकिन यह पहले जितनी ज़्यादा नहीं होगी। बुधवार को मौसम विभाग ने आने वाले वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में आंधी-तूफान और बारिश का अनुमान लगाया है। बिजली गिरने के भी संकेत हैं।

अगले 24 घंटों में उत्तरी इलाकों में तापमान 3 डिग्री तक गिर सकता है। बाकी इलाकों में मौसम सामान्य रहेगा। पिछले 24 घंटों में सबसे ज़्यादा मैक्सिमम टेम्परेचर 31.5 डिग्री राजनांदगांव में रिकॉर्ड किया गया। सबसे कम मिनिमम टेम्परेचर 11 डिग्री अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया। बुधवार को राज्य के ज़्यादातर हिस्सों में मौसम मुख्य रूप से सूखा रहने की उम्मीद है।

हल्की वर्षा, मेघ गर्जन के साथ वज्रपात

उत्तरी छत्तीसगढ़ में सरगुजा संभाग और उससे सटे बिलासपुर संभाग के एक-दो जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में गरज के साथ बारिश और बिजली कड़कने की भी संभावना है। राज्य में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव की उम्मीद नहीं है। हालांकि, 28 और 29 जनवरी को सरगुजा संभाग और उससे सटे जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है।

अगले 24 घंटों में उत्तरी छत्तीसगढ़ में तापमान में कोई बदलाव नहीं होने की उम्मीद है, इसके बाद अगले तीन दिनों में 1-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट और फिर बढ़ोतरी होगी। अगले चार दिनों में मध्य और दक्षिणी छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में भी कोई बदलाव नहीं होने की उम्मीद है।

No comments