रायपुर- दिनांक 15 अक्टूबर 2025 को पुलिस मुख्यालय से प्राप्त निर्देशानुसार, पुलिस अधीक्षक डायल 112 अविनाश ठाकुर के मार्गदर्शन में उप पु...
रायपुर- दिनांक 15 अक्टूबर 2025 को पुलिस मुख्यालय से प्राप्त निर्देशानुसार, पुलिस अधीक्षक डायल 112 अविनाश ठाकुर के मार्गदर्शन में उप पुलिस अधीक्षक (डायल 112) स्वाति मिश्रा के नेतृत्व में उनि सिंधु साहू प्रआर प्रेम सागर गोफने , आर मनीष साहू एवं मोहसीन कुरैषी एवं तकनीकी कम्पनी सी डैक के सीनियर इंजीनियर विनोद एच. की टीम द्वारा आपातकालीन सेवा के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को आपातकालीन सेवाओं, महिला एवं बाल सुरक्षा, सड़क दुर्घटना तथा त्वरित पुलिस सहायता के संबंध में जानकारी प्रदान करना था।
डायल 112 टीम के अधिकारी उप पुलिस अधीक्षक स्वाति मिश्रा एवं उनकी टीम द्वारा आडियो-विजुअल माध्यम से छात्रों को डायल 112 के उपयोग, मोबाइल ऐप और त्वरित सहायता प्रक्रिया की जानकारी दी गई। सी-डेक कम्पनी के सीनियर इंजीनियर विनोद ने डायल 112 सेवा तकनीकी कार्य प्रणाली, उप निरीक्षक सिन्धु साहू द्वारा कमाण्ड सेन्टर एवं अब तक के डायल 112 द्वारा आम जनता को पहुँचायी गई सेवा के आकड़ों के बारे में वितृत जानकारी दी। साथ ही अत्यन्त उत्साहित छात्राओं की जिज्ञासाओं का उत्तर कुषलता पूर्वक दिया गया। इससे पूर्व छात्राओं को डायल 112, के बारे मे जानकारी नही थी। महाविद्यालय के प्राचार्य मधु श्रीवास्तव एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक कन्या शाला के प्राचार्य डी.के. देवांगन ने विषेष सहयोग प्रदान किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के बीच डायल 112 आपातकालीन सेवा से संबंधित “जागरूकता प्रष्नोत्तरी प्रतियोगिता” आयोजित की गई, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतिभागी विद्यार्थियों श्वेता मिश्रा, नंदिता वमा, चित्रलेखा पटेल, पलक देवांगन, मनीषा सेन, शारदा साहू एवं दुलारी देवांगन को उप पुलिस अधीक्षक (डायल 112) स्वाति मिश्रा द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
महाविद्यालय एवं विद्यालय के प्राचार्यो ने अपने उद्बोधन मे इस कार्यक्रम को विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी बताया तथा ऐसे आयोजनों की निरंतर आवष्यकता व्यक्त की। नवीन कन्या महाविद्यालय प्राध्यापकगण लोकमणि यादव, डॉ. सरोज चक्रधर, डॉ. प्रियंका सिंह, डॉ. रागिनी तिवारी,विक्रांत सिंह गावस्कर योगेश देवांगन खुशबू कश्यप प्रियंका साहू एवं
शासकीय उच्चतर माध्यमिक कन्या शाला के प्रिंयका साहू, खिलेष्वरी दीवान,खुषबू साहू, मोनिका ठाकुर, मधु देवांगन, अमिता तिवारी, सुश्री अंजली नागवंषी, किरण मिंज, हेमलता बंजारे, सीमा साहू, कुसुम धु्रव, नामेष्वरी साहू, श्रीम जीवन सिन्हा एवं किषन चन्द्राकर उपस्थित रहे। महाविद्यालय के 150 और विद्यालय के 300 छात्राओं ने छत्तीसगढ़ डायल 112 सेवा की सम्पूर्ण कार्यप्रणाली के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
इस आयोजन के माध्यम से युवाओं में सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने और आपातकालीन सेवाओं के प्रति विश्वास सुदृढ़ करने का संदेश दिया गया। सामुदायिक पुलिसिंग के क्षेत्र में यह कार्यक्रम एक महत्वपूर्ण कदम है।
No comments