Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

//

Breaking :

latest
//

उधार मांगने पर ढाबा संचालक ने किया चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा घायल

भिलाई। अहिवारा में पैसे के लेनदेन के विवाद पर ढाबा संचालक ने चाकू मारकर एक युवक की हत्या कर दी। दूसरे को गंभीर रूप से घायल कर दिया। नंदिनी प...

भिलाई। अहिवारा में पैसे के लेनदेन के विवाद पर ढाबा संचालक ने चाकू मारकर एक युवक की हत्या कर दी। दूसरे को गंभीर रूप से घायल कर दिया। नंदिनी पुलिस ने आरोपी ढाबा संचालक आशुतोष कुमार उपाध्याय को गिरतार कर रिमांड में जेल भेज दिया है। घटना रविवार की रात करीब साढ़े आठ बजे की है।

नंदिनी पुलिस ने बताया कि अहिवारा निवासी संदेश गुप्ता अपने दोस्त मोहमद जसीम के साथ उधार का पैसा वापस लेने के लिए रविवार की रात 8:30 बजे बिहार ढाबा संचालक आशुतोष कुमार उपाध्याय के पास गया था। इस पर आशुतोष भड़क गया। उसने कहा कि पैसा नहीं दूंगा जो करना है कर लो। इस बात को लेकर दोनों के बीच बहस हो गई। पुलिस ने बताया कि आशुतोष ने संदेश के पेट में चाकू से हमला कर दिया।

जसीम बीच बचाव करने आया तो उसके सीने भी चाकू से हमला किया। चाकू के वार से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने दोनों को सुपेला के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां मोहमद जसीम की हालत बिगड़ी तो उसे रायपुर रेफर किया गया। जहां उपचार के दौरान सोमवार को जसीम की मौत हो गई। घायल संदेश की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

नंदिनी पुलिस के मुताबिक रात करीब 11.45 बजे मनोज कुमार गुप्ता निवासी, जोन 3, मस्जिद के पास, खुर्सीपार ने घटना सूचना दी। उसने बताया कि संदेश गुप्ता व उसके दोस्त मोहमद जसीम को आशुतोष ने जान से मारने की नीयत से प्राणघातक हमला कर दिया है।

पुलिस ने चाकू से हमला करने वाले ढाबा संचालक आशुतोष कुमार उपाध्याय को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक उसने संदेश से करीब 80 हजार रुपए उधार लिया था। इसे ही मांगने के लिए वह अपने दोस्त के साथ बिहार ढाबा गया था।

दो लोगों पर चाकू से हमला करने के मामले में आशुतोष को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया गया है। घायल जसीम की मौत हो गई है। संदेश का उपचार जारी है। करीब 80 हजार उधार था, जिसके लिए दोनों वहां पहुंचे थे।

No comments