Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

//

Breaking :

latest
//

धर्मांतरण और मानव तस्करी के झूठे आरोपों पर एक विशेष समुदाय के लोगों के ऊपर कार्यवाही को लेकर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, पुतला दहन कर जताया आक्रोश

   रायपुर:छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में हाल ही में एक विशेष समुदाय के लोगो की गिरफ्तारी ने प्रदेश की राजनीति और समाज में व्यापक प्रतिक्रिया उत...

 


 रायपुर:छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में हाल ही में एक विशेष समुदाय के लोगो की गिरफ्तारी ने प्रदेश की राजनीति और समाज में व्यापक प्रतिक्रिया उत्पन्न कर दी है। धर्मांतरण और मानव तस्करी जैसे गंभीर आरोपों के आधार पर की गई इस गिरफ्तारी को लेकर शहर कांग्रेस कमेटी रायपुर ने आज जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।


गांधी मैदान स्थित कांग्रेस भवन से कांग्रेसजनों ने पैदल मार्च निकाला और राजीव गांधी चौक पहुँचकर प्रदेश की कानून व्यवस्था और शासन की भूमिका के विरोध में पुतला दहन किया। प्रदर्शन में शामिल नेताओं ने कहा कि यह गिरफ्तारी पूर्वनियोजित और द्वेषपूर्ण कार्रवाई का परिणाम है, जिसका उद्देश्य प्रदेश की सांप्रदायिक सौहार्द्र को भंग करना और एक समुदाय को टारगेट करना है।


राज्यसभा सांसद जे. बी. मेथर ने प्रदर्शन में भाग लेते हुए छत्तीसगढ़ की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए और कहा कि धार्मिक अल्पसंख्यकों के खिलाफ इस प्रकार की कार्यवाही लोकतंत्र और संविधान के मूल मूल्यों के विरुद्ध है। उन्होंने गिरफ्तार किये लोगो की तत्काल रिहाई की मांग की।


छत्तीसगढ़ सह प्रभारी जारिता लेफ्टलॉन्ग ने कहा की छत्तीसगढ़ सरकार की इस कार्यवाही से केवल मानवाधिकारों का उल्लंघन है, बल्कि यह छत्तीसगढ़ की धर्मनिरपेक्ष पहचान पर भी सीधा हमला है। भाजपा द्वारा शासित केंद्र सरकार की शह पर राज्य की पुलिस ने जिस प्रकार बिना ठोस साक्ष्य के कार्रवाई की, वह साफ दर्शाता है कि यह एक राजनीतिक रूप से प्रेरित और सांप्रदायिक ध्रुवीकरण की साजिश है।


शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता शांति, भाईचारे और न्याय में विश्वास रखती है और कांग्रेस पार्टी हर कीमत पर इन मूल्यों की रक्षा करेगी।


इस प्रदर्शन में प्रमोद दुबे पंकज शर्मा कुलदीप जुनेजा कन्हैया अग्रवाल महेंद्र छाबड़ा आकाश शर्मा कुमार मेनन आकाश तिवारी अमित शर्मा नवीन चंद्राकर देव कुमार साहू अशोक ठाकुर प्रशांत ठेंगड़ी राकेश धोत्रे सुरेश ठाकुर मदन तालेडा दिनेश ठाकुर राहुल तिवारी अविनय दुबे सुरेश उपाध्याय बंशी कन्नौजे सुयश शर्मा संगीता दुबे सुधा सरोज दीपा बग्गा प्रगति वाजपेयी देवेंद्र यादव सतनाम पनाग सतीश ठाकुर सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

No comments