Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

//

Breaking :

latest
//

तेज रफ्तार ट्रक ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर ही हो गई मौत, परिजनों ने शव रखकर किया चक्काजाम

   जांजगीर चंपा। शहर अंदर तेज रफ्तार ट्रक ने बुजुर्ग को कुचल दिया। इससे बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों व आक्रोशित लोगों ने बजरंग च...

  

जांजगीर चंपा। शहर अंदर तेज रफ्तार ट्रक ने बुजुर्ग को कुचल दिया। इससे बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों व आक्रोशित लोगों ने बजरंग चौक ओवरब्रिज के पास शव रखकर चक्काजाम कर दिया। समझाइश देने थाना प्रभारी, एसडीओपी व तहसीलदार मौके पर पहुंचे। मुआवजा देने के बाद चक्काजाम समाप्त किया गया। तब तक तीन घंटे दोनों ओर वाहनों के पहिए थमे रहे।

पुलिस के अनुसार अकलतरा निवासी मुन्ना लाल खरे मोची का काम करता था। ओवरब्रिज के पास काम करके अपना जीवन यापन करता था। हर रोज की तरह वह काम पर जा रहा था। इसी दौरान ओवरब्रिज के पास तेज रफ्तार ट्रक ने मुन्ना को कुचल दिया। इससे मौके पर ही बुजुर्ग की मौत हो गई। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना के बाद शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया।

परिजनों को सूचना दी गई, मौके पर चीख-पुकार मच गई। खबर मिलते ही परिवार के सदस्य बदहवास हालत में घटनास्थल पहुंचे और शव को देखकर बिलख-बिलख कर रोने लगे। घटना के विरोध में परिजनों, स्थानीय निवासियों और बड़ी संख्या में नगरवासियों ने शव को शास्त्री चौक पर रखकर चक्काजाम कर दिया। इस दौरान नगर के मुय मार्ग पर तीन घंटे से अधिक समय तक यातायात बाधित रहा।

परिजनों ने प्रशासन से मुआवजे, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई तथा नगर में भारी वाहनों के प्रवेश पर कड़ा अंकुश लगाने की मांग की। सूचना मिलते ही एसडीओपी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, अकलतरा थाना प्रभारी और यातायात पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने परिजनों को समझाइश दी और उचित मुआवजे तथा भविष्य में नो-एंट्री नियम सख्ती से लागू करने का आश्वासन दिया।

ट्रक मालिक ने परिजनों को एक लाख रुपए मुआवजा देने पर सहमति जताई। वहीं प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को 25 हजार रुपए की सहायता राशि तत्काल प्रदान की गई। इसके बाद परिजनों ने चक्काजाम समाप्त किया। पुलिस प्रशासन ने शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

No comments