Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

//

Breaking :

latest
//

जापान को पीछे भारत बना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

नई दिल्ली।  भारत ने जापान को पीछे छोड़कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का ऐतिहासिक मुकाम हासिल कर लिया है। नीति आयोग के CEO बी ...


नई दिल्ली।  भारत ने जापान को पीछे छोड़कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का ऐतिहासिक मुकाम हासिल कर लिया है। नीति आयोग के CEO बी वी आर सुब्रह्मण्यम ने यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि जापान को पीछे छोड़कर भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। सुब्रह्मण्यम ने आगे कहा कि अब अगले तीन सालों में जर्मनी को हटाकर तीसरे स्थान पर पहुंच जाएगा। 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हाल की टिप्पणियों पर सुब्रह्मण्यम ने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि टैरिफ में किस तरह का बदलाव हो सकता है। हालांकि, उन्होंने बताया कि भारत सामान बनाने के लिए एक लागत प्रभावी स्थान बना हुआ है।

नीति आयोग के CEO ने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन और जर्मनी ही हमसे आगे है। जो योजना बनाई जा रही है यदि हम उन योजनाओं पर टिके रहते हैं तो भारत अगले तीन सालों में तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

4.187 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंची भारत की जीडीपी

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की अप्रेल 2025 की वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक के मुताबिक भारत की जीडीपी बढ़कर 4.187 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गई है। वहीं, जापान की जीडीपी का आकार 4.186.431 ट्रिलियन डॉलर से थोड़ा ज्यादा है।









No comments