Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

//

Breaking :

latest
//

नई फ्लाइट का संचालन शुरू, लखनऊ और भुवनेश्वर आना-जाना हो गया आसान

  रायपुर. राज्यभर के हवाई यात्रियों के लिए राहत की खबर है कि रायपुर से लखनऊ और भुवनेश्वर के लिए नई फ्लाइट का संचालन शुरू हो गया है। इंडिगो ए...

 

रायपुर. राज्यभर के हवाई यात्रियों के लिए राहत की खबर है कि रायपुर से लखनऊ और भुवनेश्वर के लिए नई फ्लाइट का संचालन शुरू हो गया है। इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट सुबह 9.45 बजे रायपुर आने के बाद 10.15 बजे भुवनेश्वर के लिए रवाना हुई। यही फ्लाइट भुवनेश्वर से दोपहर 12.37 को उड़कर रायपुर पहुंची और करीब एक घंटे बाद लखनऊ के लिए रवाना हो गई। बुधवार से शुरू हुई इस फ्लाइट को गुरुवार को भी भरपूर यात्री मिले। लखनऊ से अयोध्या जाना आसान होने की वजह से भी लोग इस फ्लाइट का उपयोग कर रहे हैं। गौरतलब है कि 4 जून को लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट में मरम्मत के दौरान क्रेन में खराबी आने पर इस उड़ान को कैंसिल कर दिया गया था। अचानक उड़ान रद्द होने से यात्रियों ने हंगामा भी किया था।


इसी तरह इंडिया वन की ओर से गुरुवार 6 जून से भुवनेश्वर के लिए 9 सीटर लाइट फ्लाइट शुरू की गई है। रायपुर से चलने वाली यह पहली फ्लाइट है जो केवल 9 सीट वाली है। यह उड़ान हफ्ते में एक ही दिन गुरुवार को संचालित होगी। भुवनेश्वर से यह फ्लाइट सुबह 8.50 बजे उड़कर 9.15 को उत्केला और वहां से 9.30 बजे रवाना होने के बाद दोपहर 1.40 को रायपुर पहुंचेगी। यही फ्लाइट सुबह 11 बजे रायपुर से उड़ान भरकर दोपहर 12.10 बजे उत्केला पहुंचेगी। 12.30 बजे उत्केला से उड़कर 1.45 बजे वापस भुवनेश्वर पहुंचेगी।


No comments