Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

//

Breaking :

latest
//

पर्यावरण संरक्षण संवर्धन के लिए डॉ.मालती तिवारी को नारी वीरांगना सम्मान

  महासमुंद। पर्यावरण के संरक्षण संवर्धन और जनजागरण की दृष्टि से समाज हित में कार्य करने वाली मातृशक्ति अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयंती के...

 

महासमुंद। पर्यावरण के संरक्षण संवर्धन और जनजागरण की दृष्टि से समाज हित में कार्य करने वाली मातृशक्ति अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर सम्मानित करने का कार्यक्रम नारी वीरांगना सम्मान का आयोजन पर्यावरण संरक्षण गतिविधि नारी शक्ति एवं सखी

रायपुर में आयोजित किया गया। उक्त कार्यशाला में डॉ. मालती तिवारी सहायक प्राध्यापक  राजनीति विज्ञान शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद को राष्ट्रीय सेवा योजना में जिला संगठक का दायित्व का निर्वाह  करने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन के क्षेत्र में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पत्नी कौशल्या देवी के हाथों मिला।

यह सम्मान समारोह कौशल्या देवी साय के मुख्य आतिथ्य एवं डॉ. अरुणा पल्टा कुलपति हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। विशिष्ट अतिथि के रूप में गौरी जोशी प्रमुख नारी शक्ति पर्यावरण संरक्षण गतिविधिए प्रियंका पगारिया सी ईओ मैट्स विश्वविद्यालय  रायपुर, प्रियंका पाण्डेय वन मंडल अधिकारी जांजगीर-चांपा, डा. नीता बाजपेई राज्य एन एस एस अधिकारी, उच्च शिक्षा विभाग छ ग शासन, नीलम सिंह अध्यक्ष सखी फाउंडेशन प्रांत सह प्रमुख नारी शक्ति कार्य विभाग पर्यावरण संरक्षण गतिविधि छत्तीसगढ़ रहे।

उपस्थित सभी को पर्यावरण सुरक्षा हेतु शपथ दिलाई गई। अरुणा पल्टा के द्वारा पर्यावरण संरक्षण गतिविधि की शुरुआत छोटे-छोटे रूप में अपने घर से करने की बात कही गई। गौरी जोशी ने पर्यावरण सुरक्षा कहने की बजाय करने पर जोर दिया गया। नीता बाजपेई ने जल संरक्षण व आने वाले संकटों से अवगत कराया।

प्रियंका पाण्डेय ने वनारोपण व वन सुरक्षा व उनके महत्व को बताया। इस कार्यक्रम में महासमुंद जिले के कमला बाई दीवान, डॉ.सरोज चन्द्राकार भी सम्मिलित हुई। डा. मालती तिवारी के इस सम्मान के लिए प्राचार्य प्रो.डॉ. अनुसुइया अग्रवाल ने हार्दिक शुभकामनाएं दी है।

साथ ही महाविद्यालय के प्राध्यापक करुणा दुबे, डॉ नीलम अग्रवाल,डॉ रीता पांडेय,डा. आर के अग्रवाल,एस खलको, डा.ई पी चेलक,मनीराम धीवर, अजय कुमार राजा, डा. दुर्गावती भारतीय, सीमारानी प्रधान, एस आर रात्रे, दिलीप कुमार बढ़ई, सरस्वती सेठ, प्रदीप कन्हेर, केशरचंद्र बनपाल, अजय कुमार देवांगन, प्रियंका सोनवानी, प्रियंका चक्रधारी, आशुतोष पुरी गोस्वामी, राजेश्वरी सोनी, मनबोध चौहान, रूखमणी साहू, कार्यालय प्रमुखमुकेश कुमार साहू, मनोज शर्मा सहित समस्त महाविद्यालय अधिकारियों व कर्मचारियों ने हर्ष व्यक्त किया है।

No comments