Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

//

Breaking :

latest
//

भटककर गांव में घुसा हाथी, लोगाें में दहशत का माहौल

  कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में दल से भटका हाथी शहर के बेहद करीब आ पहुंचा है। हाथी बीती रात शहर से महज 3 किलो मीटर दूर गोविंदपुर में ...

 

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में दल से भटका हाथी शहर के बेहद करीब आ पहुंचा है। हाथी बीती रात शहर से महज 3 किलो मीटर दूर गोविंदपुर में गलियों में घूमते और भागते नजर आया। गोविंदपुर से होते हुए हाथी डुमाली गांव में घुस आया है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

हाथी के घुस आने की सूचना मिलते ही वन अमला मौके पर पहुंचा। ग्रामीणों को अलर्ट कर हाथी को जंगल की ओर ले जाने में जुटा है। फिलहाल किसी तरह के हताहत होने की जानकारी नहीं है, लेकिन हाथी के आने से आस पास के ग्रामीणों में डर बना हुआ है।

बता दें कि दल से भटका हाथी काफी दिनों से चारामा क्षेत्र के जंगलों में विचरण कर रहा रहा था। देर रात भटक कर कांकेर शहर के करीब आ पहुंचा है। वन अमला हाथी पर नजर बनाए हुए हैं।


No comments