Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

//

Breaking :

latest
//

सरयूपारीण ब्राह्मण समाज के 127 छात्र शिक्षामंत्री के हाथों हुए सम्मानित

  रायपुर|स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने सरयूपारीण ब्राह्मण समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। इस सम्मान समारोह का आ...

 

रायपुर|स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने सरयूपारीण ब्राह्मण समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। इस सम्मान समारोह का आयोजन सरयूपारीण ब्राह्मण सभा द्वारा मंगलवार को तुलसी भवन में किया गया।

इस दौरान शिक्षा मंत्री ने समाज के 127 छात्र-छात्राओं, जिन्होंने कक्षा दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, उनको सम्मानित किया। कार्यसमिति के सदस्य संजय तिवारी ने बताया कि सम्मानित होने वालों में आंजनीय दुबे, काजल पांडे, सानिया मिश्रा, नैना त्रिपाठी, प्रकृति शुक्ला, अंजली दुबे, तन्मय पांडे, श्रुति तिवारी आदि शामिल हैं।

कार्यक्रम के दौरान महासभा भी हुई जिसमें कोषाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने आय-व्यय का ब्यौरा पेश किया। इस मौके पर समाज के अध्यक्ष डॉ. सुरेश शुक्ला, राजेश त्रिपाठी, कैलाश तिवारी, राजेंद्र त्रिपाठी, आरएल द्विवेदी, शैलेश शर्मा, विनोद पांडे, अपर्णा तिवारी, ममता पांडे, अजय तिवारी, राममूर्ति तिवारी मौजूद थे।


No comments