Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

//

Breaking :

latest
//

नवरात्रि आज से, महामाया मंदिर में चकमक पत्‍थर से जलेगी महाजोत

  रायपुर। राजधानी के प्रसिद्ध ऐतिहासिक महामाया मंदिर में आज भी महाजोत का प्रज्वलन चकमक पत्थर को रगड़कर निकलने वाली चिंगारी से करने की परंपरा...

 

रायपुर। राजधानी के प्रसिद्ध ऐतिहासिक महामाया मंदिर में आज भी महाजोत का प्रज्वलन चकमक पत्थर को रगड़कर निकलने वाली चिंगारी से करने की परंपरा निभाई जा रही है। महाजोत प्रज्वलित करने के दौरान 10 साल से कम उम्र की बालिका का हाथ लगवाकर प्रधान पुजारी और बैगा महाजोत प्रज्वलित करते हैं। इसके पश्चात महाजोत से अग्नि लेकर 10 हजार से अधिक मनोकामना जोत को प्रज्वलित किया जाएगा। अभिजीत मुहूर्त में महाजोत प्रज्वलित होगी, तत्पश्चात 150 से अधिक सेवादार मनोकामना जोत प्रज्वलित करेंगे।

चैत्र नवरात्र पर सर्वार्थसिद्घि, अमृत सिद्धि योग ज्योतिषाचार्य डा.दत्तात्रेय होस्केरे के अनुसार चैत्र नवरात्र के पहले दिन सर्वार्थसिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग का संयोग बन रहा है। साथ ही रेवती नक्षत्र, अश्विनी नक्षत्र, भी है। इस शुभ संयोग में देवी पूजन करने से परिवार में सुख-समृद्धि बढ़ेगी। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर मां जगतजननी दुर्गा का आगमन अश्व पर हो रहा है और नवरात्र के अंतिम दिन प्रस्थान हाथी पर होगा। अश्व को तेज गति वाला वाहन माना जाता है। यह संकेत दे रहा है कि रूके हुए विकास तेजी से शुरू होंगे। 


No comments