Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

//

Breaking :

latest
//

तीसरी बार पीएम बनेंगे नरेंद्र मोदी, बोले नीतीश कुमार; आरजेडी को बताया परिवार की पार्टी

 नई दिल्ली। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को गया की चुनावी सभा में विपक्ष पर ताबड़तोड़ हमले किये और दावा किया कि नरेन्द्र मोदी तीसरी बार...

 नई दिल्ली। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को गया की चुनावी सभा में विपक्ष पर ताबड़तोड़ हमले किये और दावा किया कि नरेन्द्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि एनडीए को देशभर में 400 सीटें मिलेंगी। बिहार में हम सभी 40 सीटों पर जीतेंगे। विरोधियों पर कटाक्ष करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हम लोग आपके लिए जीवन भर काम करेंगे। कुछ लोग अपने लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि 2005 से 2020 तक आठ लाख लोगों को सरकारी नौकरी दी। 

सात निश्चय योजना के तहत 2020 में दस लाख सरकारी नौकरी और दस लाख रोजगार की बात हुई थी। चार लाख लोगों को नौकरी, पांच लाख को रोजगार मिल गया। एक लाख का और होने वाला है। इसके अलावा तीन लाख और जल्द हो जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि याद रखिएगा और नई पीढ़ी के लोगों को एक-एक बात बताईएगा कि पहले कुछ नहीं था। हमलोगों ने कितना काम कराया है। याद रखिएगा, अगर कायम रखिएगा तो तब और आगे बढ़िएगा। कहीं कोई कमी नहीं है। अब केन्द्र सरकार से भी काफी सहयोग मिल रहा है।

मुख्यमंत्री के निशाने पर पति-पत्नी और बेटे रहे। बगैर किसी का नाम लिए उन्होंने कहा कि जो भी काम हुआ, वह उनके कार्यकाल में हुआ है। 2005 से पहले जो स्थिति थी वह आज के युवाओं को बताने की जरूरत है। मुख्यमंत्री बाराचट्टी में जीतनराम मांझी और इमामगंज में सुशील सिंह के लिए वोट मांगने पहुंचे थे।

नीतीश ने कहा हम उसको साथ में रख कर बता दिए की देखो कितना काम किए हैं। अब कह रहा है की हम काम किए हैं। वे खाली अपने परिवार का काम करते हैं, कभी बेटा को तो कभी बेटी को टिकट देकर लड़वाते हैं। नौकरी देकर बदले में पैसा और जमीन ली, उसकी जांच हो रही है। मुख्यमंत्री ने याद दिलाया कि कैसे 2005 से पहले शाम में लोग डर के मारे घर से निकलते नहीं थे।

नीतीश कुमार ने कहा कि जब उन लोगों को साथ रखे तो गड़बड़ करने लगा। तब हम पुरानी जगह पर आ गए। अब कहीं नहीं जाएंगे। यहीं रहेंगे यहीं काम करेंगे। बहुत काम हुआ है। कुछ बचा हुआ है तो चुनाव के बाद सब काम करा देंगे। अधिकारियों को निर्देश देंगे। सब काम हो जाएगा। केन्द्र से हर प्रकार का सहयोग मिल रहा है।

No comments