Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

//

Breaking :

latest
//

कांग्रेस प्रत्याशी बिरेश ठाकुर को विजयी बनाने आमजन से अपील

नगरी। कांकेर लोकसभा प्रत्याशी बीरेश ठाकुर को कांग्रेस पार्टी का प्रत्याशी बनाया गया है जिन्हें भारी मतों से विजय  दिलाने के लिए पूर्व विधायक...

नगरी। कांकेर लोकसभा प्रत्याशी बीरेश ठाकुर को कांग्रेस पार्टी का प्रत्याशी बनाया गया है जिन्हें भारी मतों से विजय  दिलाने के लिए पूर्व विधायक एवं प्रदेश लोकसभा चुनाव समिति कांग्रेस के लोकसभा के सदस्य व नगरी ब्लॉक प्रभारी अशोक सोम,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नगरी भूषण साहू जिला पंचायत सभापति धमतरी मीना बंजारे, युवा कांग्रेस धमतरी जिला उपाध्यक्ष प्रमोद कुंजाम युवा कांग्रेस विधानसभा महासचिव आदित्य तिवारी जनपद सदस्य सराईटोला कीर्ति मरकाम की उपस्थिति में गट्टासिल्ली बूथ सेक्टर एवं जोन के पदाधिकारी एवं कांग्रेस पार्टी के जांबाज कार्यकर्ताओं की बैठक आहूत की गई, जिसमें आगामी कांकेर लोकसभा प्रत्याशी  बिरेश ठाकुर  के पक्ष में चुनाव प्रचार के संबंध में आवश्यक चर्चा की गई एवं कार्यकर्ताओं के समक्ष कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाए जा रहे न्याय योजना के संबंध में चर्चा किया गया एवं योजनाओं के बारे कांग्रेस पार्टी के द्वारा किये गए घोषणाओं के बारे में अवगत कराया गया, जिन्हें लेकर कार्यकर्ताओं एवं आम जन मानस के मन में काफी उत्साह का माहौल है।

कांकेर लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी बिरेश ठाकुर  के पक्ष में 26 अप्रैल को पंजा छाप में बटन दबाकर भारी मतों से विजयी बनाने की आमजन से अपील की गई। इस दौरान ग्रामवासियों से कांग्रेस पार्टी के पांच न्याय गारंटी के बारे में जानकारी दिया गया और सभी को न्याय गारंटी योजना पत्र वितरण कर कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील किया गया।


No comments