Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

//

Breaking :

latest
//

एडंवास टैक्स जमा करने पर 6.5 प्रतिशत की छूट, रायपुर नगर निगम ने निकाला ऑफर

रायपुर। रायपुर नगर निगम में नए वित्तीय वर्ष 2024-25 में आज से संपत्ति कर लेने की शुरुआत कर दी है। इसी कड़ी में रायपुर नगर निगम ने टैक्सपेयर ...

रायपुर। रायपुर नगर निगम में नए वित्तीय वर्ष 2024-25 में आज से संपत्ति कर लेने की शुरुआत कर दी है। इसी कड़ी में रायपुर नगर निगम ने टैक्सपेयर के लिए बड़ा ऑफर निकाला है। जून 2024 तक टैक्स जमा करने वाले लोगों को निगम 6.5 प्रतिशत की छूट दे रहा है। रायपुर नगर निगम ने पिछले साल 250 करोड़ का लक्ष्य रखा था, जिसमें 286 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ था। इसे लेकर अफसर इस बार काफी उत्साहित हैं। नगर निगम ने संपत्ति कर वसूली की तैयारी अप्रैल से ही शुरू कर दी है। रायपुर नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि जितनी लोग जितनी जल्दी टैक्स जमा करेंगे, उन्हें उतनी ही छूट नगर निगम की ओर से दी जाएगी। अप्रैल से टैक्स जमा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। निगम अप्रैल से जून तक एडवांस टैक्स जमा करने पर 6.5 प्रतिशत की छूट मिलेगी। वहीं जुलाई से सितंबर तक 4 प्रतिशत और अक्टूबर से दिसंबर तक टैक्स जमा करने पर 2 प्रतिशत की छूट मिलेगी।

इन्हें नहीं मिलेगी राहत

निगम अधिकारियों ने बताया कि लोग ऑनलाइन और ऑफलाइन टैक्स जमा कर सकते हैं। इसके साथ ही जनवरी से 31 मार्च 2024 तक टैक्स जमा करने वाले कर दाताओं को किसी तरह की राहत नहीं दी जाएगी।

6 प्रतिशत सर चार्ज वसूलेगा निगम

इसके साथ ही अधिकारियों ने कहा कि 31 मार्च 2025 के बाद टैक्स जमा करने वाले लोगों को निगम को 6 प्रतिशत का सर चार्ज अलग से देना होगा।


No comments