Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

//

Breaking :

latest
//

इसरो के प्रमुख एस सोमनाथ को कैंसर की बीमारी,आदित्य-एल1 लॉन्च के दिन ही चला था पता

नई दिल्ली: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के प्रमुख एस सोमनाथ ने साक्षात्कार में बड़ा खुलासा किया है। आदित्य-एल1 लॉन्च के दिन इसरो प्...



नई दिल्ली: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के प्रमुख एस सोमनाथ ने साक्षात्कार में बड़ा खुलासा किया है। आदित्य-एल1 लॉन्च के दिन इसरो प्रमुख एस सोमनाथ को कैंसर का पता चला था।


ISRO यानी भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के चीफ एस सोमनाथ कैंसर से पीड़ित हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान खुद उन्होंने ही इस गंभीर बीमारी का खुलासा किया है। उन्होंने जानकारी दी है कि Aditya-L1 मिशन की लॉन्चिंग के दौरान ही उन्हें कैंसर के बारे में पता लग गया था। इतना ही नहीं कहा जा रहा है कि ऐतिहासिक चंद्रयान-3 मिशन के दौरान ही उन्हें स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं होने लगी थीं।


इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट में इंटरव्यू के हवाले से बताया गया कि सोमनाथ को आगे हुए स्कैन से बीमारी के बढ़ने के बारे में पता चला था। इसरो चीफ का कहना है, 'कुछ स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां चंद्रयान-3 के लॉन्चिंग के समय थी। हालांकि, तब तक इसके बारे में स्थिति साफ नहीं थी। कुछ भी तब पता नहीं था।'


No comments