Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

//

Breaking :

latest
//

राजनांदगांव : मछली पालन विभाग द्वारा मत्स्य पालक किसानों को जालसाज लोगों से सावधान रहने की अपील

  राजनांदगांव 14 अगस्त 2023 सहायक संचालक मछली पालन गीतांजलि गजभिए ने बताया कि कुछ व्यक्तियों द्वारा केन्द्र शासन की एनएफडीबी योजना का नाम ले...

 

राजनांदगांव 14 अगस्त 2023

सहायक संचालक मछली पालन गीतांजलि गजभिए ने बताया कि कुछ व्यक्तियों द्वारा केन्द्र शासन की एनएफडीबी योजना का नाम लेकर एवं किसानों के खाते में एक करोड़ रूपए की राशि का प्रलोभन दिया जा रहा है। साथ ही मत्स्य पालकों को एक एकड़ भूमि का नक्शा खसरा, आधार कार्ड की छायाप्रति, बैंक पासबुक की छायाप्रति, फोटो एवं कई जगहों पर 6 हजार रूपए की राशि की मांग भी की जा रही है। विभाग को इस संबंध में किसानों से जानकारी मिल रही है। उन्होंने बताया कि केन्द्र व राज्य शासन द्वारा ऐसी कोई भी योजना संचालित नहीं किया जा रहा है। उन्होंने राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी एवं खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिले के किसानों को इस तरह के प्रलोभन देने वाले जालसाज लोगों से सावधान रहने की अपील की है।

No comments