Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

//

Breaking :

latest
//

महतारी वंदन योजना से वंचित नामों को जल्द ही जोड़ा जाएगा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के अवसर पर आज रायपुर जिले के आरंग विकासखंड के ग्राम भैंसा में आयोजित समाधान शिविर में क...

 


रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के अवसर पर आज रायपुर जिले के आरंग विकासखंड के ग्राम भैंसा में आयोजित समाधान शिविर में क्षेत्र के विकास के लिए कई घोषणाएं की और अपने संबोधन में कहा कि - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है कि देश के हर गरीब के पास मकान होना चाहिए। आवास प्लस प्लस में सब बचे हुए पात्र लोगों को भी जोड़ा जाएगा।

70 लाख से ज्यादा माता-बहनों के खातों में महतारी वंदन का पैसा दिया जा रहा है। जिनका नाम नहीं जुड़ा, उनके लिए भी जल्द ही योजना में नाम जोड़ने का काम शुरू किया जाएगा। समाधान तिहार में आज ये मेरा 29 वा ज़िला है। मात्र 5 ज़िला बचा है, मैं हर जिले में जा रहा हूँ, अपने मंत्रीगणों के साथ।

गांववालो से मिलकर बात होती है, सभी खुश हैं। लोग बताते हैं कि योजनाओ से मिले आर्थिक सम्बल से सबको लाभ हो रहा है। इस तिहार का आयोजन ही फीडबैक लेने के लिए है, 29 जिलों में हर रोज कही बैठक, कही चौपाल, जनता संतुष्ट है। डेढ़ साल के काम मे सब योजना जनता तक पहुँच रही, सब खुश हैं, शिविर के माध्यम से सबकी समस्या का निदान हो रहा।

आज यहां अन्नप्रासन कराया गया और गोदभराई भी की गई। 110 आवास में आज गृह प्रवेश कराया गया , 213 शौचालय की स्वीकृति हुई है। यह फायदा क्षेत्र के लोगों को हुआ है।

विकसित कृषि संकल्प अभियान की शुरुआत हो रही है। इसमें केंद्र सरकार के वैज्ञानिक भी आएंगे और राज्य के वैज्ञानिकों के साथ दल बनाकर कार्य करेंगे, 13 लाख किसानों से आने वाले दिनों में सम्पर्क कर हम राज्य में कृषि विकास हेतु कार्य करेंगे।'प्रयोग शाला से खेत तक' विचार से प्रेरित यह अभियान हमारे किसान भाइयों को मजबूत बनाएगा।


आरंग विकासखंड के ग्राम भैंसा में समाधान शिविर में क्षेत्र के विकास के लिए कई घोषणाएं

1. 55 लाख रूपए की लागत से ग्राम भैंसा में उच्चस्तरीय पानी टंकी निर्माण और पाइपलाइन विस्तार

2. 42 लाख रूपए की लागत से ग्राम अमोदी में पाइपलाइन विस्तार

3. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण के लिए 75 लाख रूपए।

4. भैंसा में हाईस्कूल भवन निर्माण के लिए 75.23 लाख रूपए।

5. भैंसा हाईस्कूल भवन के अहाता निर्माण 18 लाख रूपए

6. हाईस्कूल के शेड निर्माण के लिए 20 लाख रूपए।

7. पुलिस चौकी खोलने की घोषणा।

8. हायर-सेकेंड्री स्कूल भवन, भंडारपूरी के लिए स्वीकृत 75 लाख को बढ़ाते हुए 1 करोड़ 25 लाख रूपए की स्वीकृति।

9. नवीन प्राथमिक शाला भैंसा में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए 24 लाख रूपए की घोषणा।

No comments