Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

//

Breaking :

latest
//

रायपुर : मुख्यमंत्री बघेल सावन सोमवार पर महारुद्राभिषेक में हुए शामिल

रायपुर, 08 अगस्त 2023   मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 07 अगस्त को सावन सोमवार के अवसर पर भिलाई नगर के सेक्टर-7 स्थित शिवधाम तालाब में महारुद्राभिषे...

रायपुर, 08 अगस्त 2023

 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 07 अगस्त को सावन सोमवार के अवसर पर भिलाई नगर के सेक्टर-7 स्थित शिवधाम तालाब में महारुद्राभिषेक कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री  बघेल ने भगवान शिव की पूजा अर्चना कर उनका अभिषेक किया और प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि व खुशहाली की कामना की। बघेल ने इस बढ़िया आयोजन के लिए पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विगत सात-आठ वर्षों से यह आयोजन किया जा रहा है, सौंदर्यीकरण के बाद तालाब का परिवेश और अधिक मनोरम हो गया है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान भोलेनाथ हर जगह विराजे है, सर्वव्यापी हैं, भगवान शिव ने ही विवाह नाम की संस्था को स्थापित किया है। शिव सब को जोड़ने का नाम है। तंत्र के जनक शिव हैं। भगवान शिव सब की मनोकामना पूरी करें। कार्यक्रम को विधायक देवेंद्र यादव और महापौर भिलाई नीरज पाल ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर विधायक  अरुण वोरा, महापौर दुर्ग धीरज बाकलीवाल, पार्षद लक्ष्मी पति राजू, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे।


No comments