Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

//

Breaking :

latest
//

मुख्यमंत्री ने सुमन पांडे तथा तजीन नाज को दी बधाई,डिफेंस कारस्पोंडेंस कोर्स में हुई है चयनित

     रायपुर, 13 अगस्त 2023/मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित डिफेंस कारस्पोंडेंस कोर्स के लिए चयनित होने पर दैनिक भास्...

 


   रायपुर, 13 अगस्त 2023/मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित डिफेंस कारस्पोंडेंस कोर्स के लिए चयनित होने पर दैनिक भास्कर के पत्रकार सुमन पांडे तथा न्यूज वर्ल्ड की पत्रकार तजीन नाज को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि डिफेंस कारस्पोंडेंस कोर्स में चयन किसी भी पत्रकार के लिए बहुत गौरव का क्षण होता है। इस कोर्स के माध्यम से डिफेंस पत्रकारों को सेना की गतिविधियों की बारीक समझ बनती है और यह समझ सैन्य विषयक रिपोर्टिंग के लिए बहुत कारगर होती है। 


उल्लेखनीय है कि रक्षा मंत्रालय द्वारा संचालित इस विशेष कोर्स में थल सेना, वायु सेना और नौसेना की कार्यप्रणाली की बारीकियों की समझ बनती है। साथ ही रक्षा पत्रकारिता के लिए महत्वपूर्ण जानकारी इस कोर्स के माध्यम से प्राप्त होती है।

No comments