Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

//

Breaking :

latest
//

कवर्धा : राजीव गांधी आवासीय पट्टा अब तक 1 हजार 499 हितग्राहियों को मिला लाभ

कवर्धा, 15 जुलाई 2023 छत्तीसगढ़ सरकार के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि विधायी तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर ने आ...

कवर्धा, 15 जुलाई 2023

छत्तीसगढ़ सरकार के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि विधायी तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर ने आज नगर पालिका कार्यालय परिसर में 94 हितग्राहियों को आवासीय पट्टा प्रदान किया। आवासीय पट्टा लेने के लिए पहुंचे वार्डवासियों से कैबिनेट मंत्री मो.अकबर ने बातचीत कर उनका हाल चाल जाना। उन्होनें पट्टा प्राप्त करने के लिए आये सभी हितग्राहियों को बधाई दी व पट्टे के आधार पर मकान निर्माण करने के लिए शुभकामनाएं दिए।
नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने बताया कि अब तक कैबिनेट मंत्री मो. अकबर के हाथों 1 हजार 499 हितग्राहियों को राजीव गांधी आश्रय योजनांतर्गत उनके आशियाने का अधिकार प्रदान किया जा चुका है। उन्होनें कहा कि इस तरह से आगे भी जरूरतमंद व पात्र परिवारों को आवासीय पट्टा का वितरण करेगें। कैबिनेट मंत्री मो. अकबर द्वारा लगातार कवर्धा प्रवास के दौरान नगर पालिका क्षेत्रांतर्गत निवासरत परिवारों को आवासीय पट्टा का वितरण कर रहे है। कैबिनेट मंत्री मो. अकबर अपने एक दिवसीय कवर्धा प्रवास के दौरान नगर पालिका कार्यालय परिसर में राजीव गांधी आश्रय योजनांतर्गत नगरीय क्षेत्र के 94 परिवारों को आवासीय पट्टा का वितरण कर बधाई व शुभकामनाएं दी। कैबिनेट मंत्री मो. अकबर, नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा व उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने अपने हाथों से सभी परिवारों को आवासीय पट्टा वितरण किया।  
 94 परिवारों को मिला आवसीय पट्टा
कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर सभी परिवारों को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए सभी वार्डाे के हितग्राहियों का नाम पढ़कर हितग्राहियों को अवगत कराया। उन्होनें सभी पात्र परिवारों को पट्टा प्रदान कर शुभकामनाएं दी तथा हितग्राही का एक साथ सभी के साथ संयुक्त फोटोग्राफी कराई। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष जमील खान, सभापतिगण, पार्षदगण, एल्डरमेन गण, श्रीमती सीमा अनंत समाज प्रमुख अनुसूचित जाति, नामदेव समाज जिलाध्यक्ष अमिताभ नामदेव, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नरेश कुमार वर्मा, कार्यपालन अभियंता एम.एल.कुर्रे सहित अधिकारी-कर्मचारीगण, जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक सहित सामाजिक बंधुजन उपस्थित थे।


No comments