Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

//

Breaking :

latest
//

मुख्यमंत्री गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को राशि के वितरण कार्यक्रम में शामिल, 8 करोड़ 13 लाख रूपए की राशि ऑनलाइन करेंगे जारी

  रायपुर।   मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने निवास कार्यालय में गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को राशि के वितरण कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं।...

 


रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने निवास कार्यालय में गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को राशि के वितरण कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। सीएम भूपेश बघेल वर्चुअल कार्यक्रम में गोधन न्याय योजना के तहत गोबर विक्रेता पशुपालक ग्रामीणों, गौठानों से जुड़े महिला समूहों और गौठान समितियों को कुल 8 करोड़ 13 लाख रूपए की राशि ऑनलाइन जारी करेंगे।

इस अवसर पर कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. एस. भारतीदासन, कृषि विभाग के विशेष सचिव डॉ. अय्याज एफ. तम्बोली, संचालक पशुधन श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी, संचालक उद्यानिकी एवँ प्रक्षेत्र वानिकी माथेश्वरन व्ही. भी उपस्थित हैं।

No comments