Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

//

Breaking :

latest
//

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जन्मदिन पर परिवार संग केक कटा, कहा- ‘परिवार स्थायी हमसफर’

  रायपुर।  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंगलवार को 61 साल के हो गए। जन्मदिन के अवसर पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उ...

 


रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंगलवार को 61 साल के हो गए। जन्मदिन के अवसर पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई संदेश भेजा है। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सुबह फोन कर मुख्यमंत्री से बात की। उनको जन्मदिन की बधाई दी। मुख्यमंत्री की बेटियों ने मां-पिता की आरती उतार कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन पर सुबह से ही मंत्रियों-विधायकों और पार्टी पदाधिकारियों का समूह सीएम हाउस पहुंचने लगा था। मुख्यमंत्री ने पूजा-अर्चना से दिन की शुरुआत की। उसके बाद उनकी पत्नी मुक्तेश्वरी बघेल ने उनको तिलक लगाकर मुंह मीठा कराया। मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से यह तस्वीर साझा की है।

उन्होंने लिखा, जीवन की यात्रा चलती रहती है और परिवार स्थायी हमसफर होता है, जिसका संबल आजीवन मिलता है। आज एक पड़ाव और पार हो गया…। परिवार में जन्मदिन मनाने के बाद मुख्यमंत्री अपने कक्ष में आए जहां मिलने वालों का हुजूम उनका इंतजार कर रहा था। नेताओं-कार्यकर्ताओं, अफसरों और गणमान्य लोगों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। जन्मदिन के बहाने जय-वीरू की जोड़ी एक बार फिर मिली। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव सफेद फूलों का गुलदस्ता लेकर मुख्यमंत्री निवास पहुंचे। दोनों नेता गर्मजोशी से मिले। सिंहदेव ने गले लगाकर मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी।

No comments