Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

//

Breaking :

latest
//

निशाने पर अरविंद केजरीवाल, पढ़िए कुमार विश्वास का ट्वीट, लिखा- पगड़ी सम्भाल जट्टा

  दिल्ली में भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा की गिरफ्तारी के मामले में तूल पकड़ लिया है। Tajinder Pal Bagga ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद...

 


दिल्ली में भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा की गिरफ्तारी के मामले में तूल पकड़ लिया है। Tajinder Pal Bagga ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कमेंट किया था, जिसका केस पंजाब में दर्ज हुआ। पंजाब पुलिस Tajinder Pal Bagga की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली पहुंची और उन्हें ले गईं। भाजपा का आरोप है कि पंजाब पुलिस ने Tajinder Pal Bagga का अपहरण किया है और यह सब अरविंद केजरीवाल के इशारों पर हो रहा है। पूरे मामले में अरविंद केजरीवाल विरोधियों के निशाने पर है। यहां तक कि सोशल मीडिया पर भी लोग केजरीवाल पर सवाल उठा रहे हैं। यहां तक कि केजरीवाल के साथ काम कर चुके लोग भी उन्हें अलर्ट कर रहे हैं। पढ़िए रिएक्शन्स


कुमार विश्वास ने ट्वीट किया, प्रिय छोटे भाई भगवंत मान, ख़ुद्दार पंजाब ने 300साल में, दिल्ली के किसी असुरक्षित तानाशाह को अपनी ताक़त से कभी नहीं खेलने दिया।पंजाब ने तुम्हारी पगड़ी को ताज सौंपा है किसी बौने दुर्योधन को नहीं।पंजाब के लोगों के टैक्स के पैसों व उनकी पुलिस का अपमान मत करो। पगड़ी सम्भाल जट्टा।


आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्य रहे पूर्व पत्रकार आशुतोष ने ट्वीट किया, 'सत्ता का नशा बहुत खतरनाक होता है, अच्छे-अच्छों को बर्बाद कर देता है।' वहीं भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, 'अरविंद तुम्हारे खेल का अंत बड़ा करूप होगा।' अलका लांबा ने लिखा, 'पंजाब दी पगड़ी सम्भाल जट्टा....।' उन्होंने फोटो भी शेयर किया, जिसमें पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, अरविंद केजरीवाल के पैर छू रहे हैं।


यथार्थ है पंजाब ने भगवंत मान को सीएम बनाया है अरविंद केजरीवाल को नहीं हालांकि केजरीवाल खुद पंजाब के सीएम बनना चाहते थे लेकिन पंजाब के लोगों ने उन्हें नकार दिया तब उन्हें मजबूरी में मान साहब का चेहरा आगे करना पड़ा।


पंजाब पुलिस अरविंद केजरीवाल की निजी पुलिस की तरह काम कर रही है जो कि देश के लिए घातक है।


पंजाब पुलिस खलिस्तानी आतंकियों को छोड़कर राजनैतिक लोगो को गिरफ्तार कर रही है।


हम सब आपके साथ है बग्गा जी। अरविंद केजरीवाल के खिलाफ सच बोलने पर बग्गा जी को पंजाब पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया यह एक हिटलर शाही रवैया है। हम अत्याचार के खिलाफ लड़ेंगे, अत्याचार नहीं सहेंगे।

No comments