Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

//

Breaking :

latest
//

कोंडागांव पुलिस द्वारा "अभिव्यक्ति" ऐप का किया गया प्रचार प्रसार,बिना थाने गए पुलिस तक अपनी शिकायत पहुंचा सकती है महिलाएं

                   राज्य की महिलाओं की सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री ने अभिव्यक्ति ऐप लांच किया है। इस ऐप को छत्तीसगढ़ के पुलिस विभाग द्वारा तैय...

       


        

  राज्य की महिलाओं की सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री ने अभिव्यक्ति ऐप लांच किया है। इस ऐप को छत्तीसगढ़ के पुलिस विभाग द्वारा तैयार किया गया है। छत्तीसगढ़ सरकार के अभिव्यक्ति ऐप के माध्यम से राज्य की महिलाओं को तत्काल सहायता मिलेगी। यूजर की लोकेशन के हिसाब से एसओएस बटन दबाते ही यूजर के पास त्वरित पुलिस सहायता पहुंचेगी। इसके अलावा इस ऐप के माध्यम से महिलाएं कहीं से भी अपनी शिकायत पुलिस के पास दर्ज करा सकेंगी। यानी अब महिलाओं को थाने जाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके अलावा राज्य की महिलाएं अब अपनी सुरक्षा को लेकर सुझाव भी पुलिस विभाग तक पहुंचा सकेंगी।


                   



पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव दिव्यांग पटेल (भा.पु.से.) के आदेश से एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के निर्देशन में कोण्डागांव जिले में अभिव्यक्ति ऐप का व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा। जिससे जिले की महिलाएं शासन की मंशा के अनुरूप अभिव्यक्ति ऐप से लाभान्वित हो सके। इसी कड़ी में आज कोंडागांव शहर में उप पुलिस अधीक्षक डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा, उप पुलिस अधीक्षक प्रतिभा चंद्रा के नेतृत्व मे "शासकीय गुंडाधुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोंडागांव " में अभिव्यक्ति ऐप का प्रचार प्रसार किया गया। इस दौरान लगभग 90 से 100 छात्राएं एवं प्राध्यापक उपस्थित थे। इस ऐप के इस्तेमाल के लिए सबसे पहले महिलाओं बालिकाओं को अपने मोबाईल फोन में प्ले स्टोर से अभिव्यक्ति ऐप डाउनलोड करना है, जिसमें उन्हें साईन इन करना है, अपना मोबाईल नंबर डालना है, ओटीपी आयेगा उसे ऐप में डालना है, केवायसी अपडेट करना है, जिसके बाद महिलाए कभी भी इस ऐप के माध्यम से अपनी शिकायत अपलोड कर तुरंत पुलिस की सहायता प्राप्त कर सकती है।



कार्यक्रम के दौरान उप पुलिस अधीक्षक डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा,डीएसपी प्रतिभा चंद्रा, थाना F की गई। इसके साथ ही छात्राओं को साइबर क्राइम, महिला संबंधी अपराध एवं बाल अपराध के विषय में भी जानकारी दी गई एवं कोई भी समस्या होने पर ऐप के माध्यम से शिकायत दर्ज करने के लिए बताया गया।

No comments