Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

//

Breaking :

latest
//

अगर आप आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहे है तो गुरुवार के दिन ये खास उपाय करने से हो सकता है आपकी परेशानियों का हल

  हिंदू धर्म में गुरुवार का दिन काफी खास माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु का व्रत करने के साथ विधिवत पूजा करने का विधान है। शास्त्रों में ...

 


हिंदू धर्म में गुरुवार का दिन काफी खास माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु का व्रत करने के साथ विधिवत पूजा करने का विधान है। शास्त्रों में माना जाता है कि अगर आपके कुंडली में ब्रहस्पति कमजोर हैं तो इस दिन कुछ उपाय करके इसे मजबूत बना सकते हैं। इतना ही नहीं ब्रहस्पति को सुख-समृद्धि और धन लाभ होता है।


पौराणिक मान्यता है कि गुरु बृहस्पति देवगुरु हैं। ज्योतिष मान्यताओं में भी गुरु सुखद दाम्पत्य जीवन व सौभाग्य को नियत करते हैं। खासकर स्त्री के विवाह और पुरुष की आजीविका की परेशानी गुरु की प्रसन्नता से दूर हो जाती है।


अगर आप आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहे है, कोई भी काम कर रहे है उसमें असफलता प्राप्त हो रही है या फिर लाख कोशिश करने के बाद भी आपको मन-मुताबिक नौकरी नहीं मिल रही हैं तो गुरुवार के दिन कुछ खास उपाय कर सकते हैं।


गुरुवार को सूर्योदय से पहले उठें। स्नान के बाद भगवान विष्णु के सामने घी का दीपक जलाएं। इसके बाद विष्णु सहस्रनाम का पाठ भी करें। इससे आपके ऊपर भगवान विष्णु की हमेशा कृपा बनी रहेगी।


अगर आपकी कुंडली में गुरु का दोष हो तो हर गुरुवार को शिवजी को बेसन के लड्डू का भोग लगाएं। इससे आपको काफी फायदा मिलेगा।


गुरुवार के दिन केले के पेड़ का पूजन करना शुभ माना जाता है। क्योंकि इस पेड़ में भगवान विष्णु का वास होता है। इस दिन पूजन करने से सुख-समृद्धि के साथ नौकरी मिलने के कई अवसर खुल जाते हैं।


गुरुवार के दिन भगवान विष्णु को केसर और चने की दाल अर्पित करें। अगर आपके घर में भगवान विष्णु की मूर्ति नहीं हैं तो आप मंदिर में जाकर चढ़ा सकते हैं।


गुरु ग्रह को मजबूत करने के लिए 'ऊं ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरुवे नमः' या ' ऊं नमो भगवते वासुदेवाय नमः' या 'ऊं बृहस्पते नमः' मंत्र की कम से कम एक माला का जाप करें। इससे भी आपको लाभ मिलेदा।


गुरुवार के दिन हल्दी की गांठ को पीले कपड़े में बांधकर गले में धारण करने से सारी समस्याएं दूर हो जाती हैं।




गोपी राम ज्योतिषाचार्य 

मो.9812224501

No comments