Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

//

Breaking :

latest
//

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह बताएं कि सिलगेर जाने कब निकले थे?

रायपुर/05 अक्टूबर 2021। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के बयान पर कांग्रेस ने प्रतिक्रिया व्यक्त की। प्रदेश...



रायपुर/05 अक्टूबर 2021। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के बयान पर कांग्रेस ने प्रतिक्रिया व्यक्त की। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह मोदी योगी सरकार के किसान विरोधी काले कारनामे पर पर्दा करने छत्तीसगढ़ के किसान हितैषी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के ऊपर अनैतिक मनगढ़ंत झूठे आरोप लगा रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को छत्तीसगढ़ की जनता को बताना चाहिए कि वो सिलगेर जाने कब निकले थे? सच्चाई तो यह है कि रमन सिंह कभी सिलगेर जाने निकले ही नहीं। सिलगेर के मामले में घड़ियाली आंसू बहाने वाले डॉ. रमन सिंह की झूठ प्रपंच सिलगेरवासियों को पता है। सिलगेर जाने निकले भाजपा नेता तरेम से ही वापस लौट आये। जबकि जिला प्रशासन पूरा सुरक्षा मुहैय्या कराई थी। कांग्रेस के नेता भी सिलगेर गये थे। वहां की जनता से मिले। लेकिन सत्ताभोगी भाजपा नेता चमचमाती लक्ज़री एयरकंडीशन गाड़ी के गद्दीदार सीट को छोड़कर पैदल चलकर सिलगेर जाने की हिम्मत जुटा नही पाये। छत्तीसगढ़ में लोकतंत्र है सविंधान का राज है। सबको अपनी बात रखने का सुख दुःख में संग खड़े होने की स्वतंत्रता है। भाजपा के नेता पीड़ित और पीड़ित के परिवार से मिलने नहीं बल्कि उनके जख्मों को कुदेरने जाते हैं। अपनी राजनीतिक मंशा को पूरा करने जाते है। डॉ. रमन सिंह 15 साल सत्ता में रहने के दौरान जनता से दूरी बनाकर रखे। किसानों आदिवासियों मजदूरों युवाओं की आवाज नही सुने वो डॉ. रमन सिंह सत्ता जाने के बाद आज झूठ और फरेब की राजनीति कर रहे हैं। मुख्यमंत्री रहते डॉ. रमन सिंह जनता के बीच जाते जनता की आवाज को सुनते तो आज भाजपा 14 सीट पर नही सिमटती।

No comments