Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

//

Breaking :

latest
//

मुख्यमंत्री बघेल को जन्मदिन की बधाई देने उमड़ा जनसैलाब : दिनभर लगा रहा लोगों का तांता,नक्सल प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीणों ने फोन पर दी मुख्यमंत्री को बधाई

  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में मुलाकात कर अनेक मंत्रियों, संसदीय सचिवों, निगम मण्डल के अध्यक्षों, अनेक जनप्रति...


 




मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में मुलाकात कर अनेक मंत्रियों, संसदीय सचिवों, निगम मण्डल के अध्यक्षों, अनेक जनप्रतिनिधियों ने उन्हें जन्म दिन की बधाई और शुभकामनाएं दीं। प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नागरिकों और ग्रामीणों ने भी मुख्यमंत्री को पुष्प माला पहनाकर, गुलदस्ते भेंटकर उन्हें जन्म दिन की बधाई और शुभकामनाएं दी। अनेक लोग अपने साथ जन्म दिन का केक लेकर पहुंचे और मुख्यमंत्री से केक कटवाकर उनका जन्मदिन मनाया।



मुख्यमंत्री बघेल से कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री गुरू रूद्रकुमार, विधानसभा उपाध्यक्ष श्री मनोज मण्डावी, लोकसभा सांसद दीपक बैज, संसदीय सचिव डॉ. लक्ष्मी ध्रुव, अंबिका सिंहदेव, शकुंतला साहू, चंद्रदेव राय, द्वारिकाधीश यादव, श्री विनोद सेवन लाल चंद्राकर, श्री कुंवर सिंह निषाद, श्री शिशुपाल सौरी, श्री विकास उपाध्याय, डॉ. श्रीमती रश्मि आशीष सिंह, विधायक, मोहन मरकाम, श्री सत्यनारायण शर्मा, श्री धनेन्द्र साहू, श्री अरूण वोरा, श्री अमितेश शुक्ल, श्री वृहस्पत सिंह, डॉ. विनय जायसवाल, मोहित राम केरकेट्टा, डॉ. के.के. धु्रव, रामकुमार यादव, छत्तीसगढ़ राज्य गृह निर्माण मण्डल के अध्यक्ष और विधायक श्री कुलदीप जुनेजा, संगीता सिन्हा, अनिता योगेन्द्र शर्मा, छन्नी साहू, ममता चंद्राकर, नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर, सभापति श्री प्रमोद दुबे, छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन, छत्तीसगढ़ राज्य कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र शर्मा, छत्तीसगढ़ राज्य अंत्यावसायी निगम के अध्यक्ष श्री धनेश पाटिला, छत्तीसगढ़ राज्य भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल के श्री सुशील सन्नी अग्रवाल, मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री विनोद वर्मा, श्री राजेश तिवारी, श्री प्रदीप शर्मा, श्री रूचिर गर्ग, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक श्री डी.एम. अवस्थी, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री राकेश चतुर्वेदी, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, विशेष सचिव डॉ. एस. भारतीदासन, कलेक्टर रायपुर श्री सौरभ कुमार, पुलिस अधीक्षक अजय यादव सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

No comments