Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

//

Breaking :

latest
//

इंसानियत हुई शर्मसार 65 वर्षीय महिला के साथ रेप नहीं कर पाया तो कर दी उसकी गला घोट कर हत्या

  मेघा तिवारी की रिपोर्टर।  राजधानी में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां पर एक बुजुर्ग महिला से रेप करने में असफल 21 व...

 


मेघा तिवारी की रिपोर्टर।  राजधानी में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां पर एक बुजुर्ग महिला से रेप करने में असफल 21 वर्षीय युवक ने महिला की गला घोटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद महिला के पुत्र और बहू ने आरोपी को पकड़ कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया है । यह पूरा मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। 


जानकारी के अनुसार ग्राम गिरोला में रहने वाली 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला अपनी बेटी बहू के साथ रहती थी। रविवार की रात महिला बेटे बहु के साथ खाना खाने के बाद अपने कमरे में चली गई और उनके बेटे बहू भी अपने अपने कमरे में चले गए उसके बाद करीब रात 10:30 बजे के आसपास मृतिका महिला के कमरे से बर्तन गिरने का आवाज आया। फिर महिला के बेटे और बहू ने दरवाजा खुलवाया तो दरवाजा अंदर से बंद था। और अंदर लाइट भी चालू थी इसके बाद महिला का बेटा अपनी पत्नी के साथ मिलकर दरवाजा खोलने का कोशिश कर रहा था काफी देर तक दरवाजा अंदर से नहीं खुला तो कमरे में लगी खिड़की से झांक कर देखा तो कमरे में पड़ोसी सा गडरिया छुपा हुआ था। 


आरोपी मृतिका महिला के बेटे को देखकर दरवाजा खोलकर भागने की कोशिश करने लगा। इस दौरान महिला के बेटे और बहू ने उसे पकड़कर एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद इसकी सूचना गांव के कोटवार और अभनपुर थाने में दी गयी। पुलिस ने आरोपी सागर डहरिया को गिरफतार कर उसके खिलाफ 302 के तहत मामला दर्ज किया है। साथ ही आरोपी ने दुष्कर्म और हत्या की बात कबूल कर लिया है। 


वहीं इस मामले में अभनपुर पुलिस ने बताया कि, आरोपी सागर डहरिया रेप करने की नियत से बुजूर्ग महिला के घर पर रात में घूसा था। इस दौरान दुष्कर्म करने में असफल होने पर महिला के ही बलाउज से गला घोटकर उसकी हत्या कर दी। आरेापी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

No comments