Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

//

Breaking :

latest
//

शादी का झांसा देकर सहकर्मी के साथ दुष्कर्म का मामला,आरोपी गिरफ्तार

  मेघा तिवारी की रिपोर्ट,गुवाहाटी। मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के एक डॉक्टर पर अपनी सहकर्मी को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। ...

 


मेघा तिवारी की रिपोर्ट,गुवाहाटी। मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के एक डॉक्टर पर अपनी सहकर्मी को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। आरोप के बाद डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है। डॉक्टर मेडिकल कॉलेज की सर्जिकल यूनिट का रजिस्ट्रार है। दरअसल डिब्रूगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक श्वेतांक मिश्रा ने बताया कि महिला की शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जो मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर भी है। श्वेतांक मिश्रा ने कहा कि पीड़िता ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई थी। आरोपी डॉक्टर और पीड़ित महिला 2018 से रिलेशनशिप में थे और उनके माता-पिता इस रिश्ते के खिलाफ थे। पीड़िता के बयान के अनुसार आरोपी डॉक्टर ने उससे शादी करने से इनकार किया और कहा कि वो उससे शादी नहीं कर पाएगा। डिब्रूगढ़ की एक अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। एक हफ्ते से भी कम समय में असम के डिब्रूगढ़ जिले से ये दूसरा ऐसा मामला है। 24 जून को डिब्रूगढ़ के एक प्राइवेट अस्पताल के 34 साल के डॉक्टर को अपने सहयोगी से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। अधिकारी ने बताया कि बोरबोरी पुलिस थाने में दर्ज कराई गई एक शिकायत में उसी अस्पताल में काम करने वाली एक महिला डॉक्टर ने आरोप लगाया है, उसके सहकर्मी ने बुधवार रात नशे की हालत में उससे दुष्कर्म किया।

No comments