Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

//

Breaking :

latest
//

एसबीआई बैंक कर्मचारी ने की धोखाधड़ी… फर्जी हस्ताक्षर कर मृतक के खाते से निकाले 37 लाख से अधिक की राशि

  मेघा तिवारी की रिपोर्ट,दुर्ग। 37 लाख से अधिक की राशि का धोखधड़ी करने वाले बैंक कर्मचारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। भारतीय स्टेट बैंक...

 



मेघा तिवारी की रिपोर्ट,दुर्ग। 37 लाख से अधिक की राशि का धोखधड़ी करने वाले बैंक कर्मचारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा गंजपारा दुर्ग में पदस्थ पोलीपोंगु कोडईया को फर्जी हस्ताक्षर कर रकम निकालने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक राम प्रसाद यादव के खाता से 1 जून 2007 से 3 अप्रैल 2020 तक पोलीपोंगु कोडईया द्वारा फर्जी हस्ताक्षर कर 37 लाख 18 हजार 6 सौ रूपये निकाले गए। 


इस मामले में क्षेत्रीय प्रबंधक अशेष ज्योति चक्रवर्ती, भारतीय स्टेट बैंक की रिपोर्ट पर थाना दुर्ग में अपराध दर्ज किया गया। विवेचना दौरान आरोपी पोलीपोंगु कोडईया को टीम गठित कर घेराबंदी कर हिरासत में थाना लाया गया। पुलिस के द्वारा पूछताछ पर अपना जुर्म कबूल किया। आरोपी को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर न्यायालय भेजा गया।

No comments