Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

//

Breaking :

latest
//

मंत्री चौबे ने टेलीफोन डायरेक्टरी का किया विमोचन

  रायपुर, 2 जनवरी 2021/ कृषि और जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा प्...

 


रायपुर, 2 जनवरी 2021/ कृषि और जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा प्रकाशित टेलीफोन डायरेक्टरी का विमोचन किया। मंत्री चौबे ने दूरभाष निर्देशिका के प्रकाशन हेतु इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एस.के. पाटिल तथा निदेशालय स्तर सेवाएं अधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। कृषि मंत्री ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एस.के. पाटिल को भारतीय कृषि विश्वविद्यालय संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष बनने की भी बधाई और शुभकामनाएं दी. इस अवसर पर निदेशक विस्तार सेवाएं डॉक्टर एस.सी. मुखर्जी, सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी संजय नैयर एवं तकनीकी सहायक ज्योति भट्ट उपस्थित थे.

उल्लेखनीय है कि गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा प्रकाशित दूरभाष निर्देशिका में विश्वविद्यालय प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों, विभागाध्यक्षों, कृषि विज्ञान केंद्रों के महत्वपूर्ण दूरभाष संपर्क सहित राजभवन, मुख्यमंत्री सचिवालय, कृषि मंत्रालय एवं कृषि विभाग से संबंधित सभी संस्थाओं दूरभाष नंबरों की जानकारी शामिल की गई है। इसके अलावा दैनिक जीवन में उपयोगी महत्वपूर्ण नागरिक सुविधाओं के दूरभाष नंबर भी दिए गए हैं।

No comments