Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

//

Breaking :

latest
//

राजस्थान :एक ही परिवार की 4 महिलाओं के साथ रेप , झकजोर देने वाली खबर

  दौसा । देश में आये दिन महिलाओ के साथ रेप और दुष्कर्म की बहुत से हैवानियत की खबरें सुनी होंगी लेकिन आज दौसा से एक ऐसा मामला सामने आया है...

 


दौसा। देश में आये दिन महिलाओ के साथ रेप और दुष्कर्म की बहुत से हैवानियत की खबरें सुनी होंगी लेकिन आज दौसा से एक ऐसा मामला सामने आया है, जो आपको झकजोर के रख देगी । दरअसल दौसा में एक दरिंदे पर एक या दो नहीं, बल्कि 4 रेप के केस दर्ज हुए हैं। बड़ी बात यह है कि चारों रेप पीड़िता अलग अलग घर से नहीं बल्कि एक ही घर से ताल्लुक रखती है। आरोपी ने एक ही घर में हैवानियत का डाका डाला है और एक के बाद एक चार महिलाओं को अपने जाल में फंसा कर दुष्कर्म किया।

मिली जानकारी के अनुसार इन महिलाओं के साथ थाना के बाड़े में एक ढाबा चलाने वाले विष्णु गुर्जर ने रेप किया है। दरअसल आरोपी विष्णु गुर्जर एक महिला के साथ पिछले 1 साल से दुष्कर्म के धिनौने कृत्य को अंजाम दे रहा था, लेकिन जब महिला को पता चला कि आरोपी अब उसकी छोटी बहनों और बेटी पर भी नजर गलत नजर डाल रहा है तो उसने महिला थाने में केस दर्ज करा दिया। महिला द्वारा मुकदमा दर्ज कराने के बाद उसकी दो छोटी बहन ने और बेटी ने भी अपनी दबी हुई आवाज खुली और दुष्कर्म की बात को बयान कर दिया।

रिपोर्ट के मुताबिक, 22 जनवरी को महिला ने आरोपी विष्णु गुर्जर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। वहीं इसी दिन आरोपी के खिलाफ महिला की एक नाबालिग बहन ने भी रेप का केस दर्ज करा दिया था। 23 जनवरी को महिला की तीसरी बहन ने महिला थाने में एक बार फिर आरोपी विष्णु गुर्जर के खिलाफ केस दर्ज कराया। वहीं 25जनवरी यानी सोमवार को आज महिला की बेटी ने भी आरोपी विष्णु गुर्जर के खिलाफ रेप का केस दर्ज करा दिया। यह जानकारी है कि रेपिस्ट ने पहले महिलाओं के इस घर में अपनी जान पहचान बढ़ाई । उसके बाद घर की सभी महिलाओं को अपनी हवस का शिकार बनाता चला गया। अब इस रेप सीरीज के मामले में महिला थाने में चार मुकदमा दर्ज हो चुके हैं। 


No comments