Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

//

Breaking :

latest
//

’नये कृषि कानून से भाजपा किसानों को पूंजीपतियों का गुलाम बनाना चाहती है’:कांग्रेस

  कांग्रेस प्रवक्ता तिवारी ने कहा की , मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार ने किसानों के हित में नया मंडी कानून बनाया है जिससे किसानों के अधिकार न ...

 


कांग्रेस प्रवक्ता तिवारी ने कहा की, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार ने किसानों के हित में नया मंडी कानून बनाया है जिससे किसानों के अधिकार न छीने जा सके जिससे भाजपा के पूंजीपति समर्थक और किसान विरोधी भाजपा नेताओं को पीड़ा है। भाजपा की नीति और नियत किसानों को पूंजीपतियों के गुलाम बनाने की है। मोदी सरकार ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार को किसानों के धान को 2500 रु प्रति क्विं की दर में खरीदने से रोका तब प्रदेश के किसान मजदूर व्यापारी गृहणियों बुद्धजीवी वर्ग ने 20 लाख पत्र प्रधानमंत्री को भेजकर विरोध किया था, आज भी मोदी सरकार के तीन नए किसान विरोधी मजदूर विरोधी आम उपभोक्ता विरोधी काला कानून के खिलाफ प्रदेश के पौने तीन करोड़ जनता में आक्रोश है।
तिवारी ने पूछा है कि भाजपा मोदी सरकार क्यों आखिर इतनी किसानों के प्रति क्रूर हो चली है? तीन नए काले कानून पर जब किसान लंबे समय से सड़कों पर है तो संशोधन क्यो नही किया जा रहा है? जी.एस.टी, भूमि अधिग्रहण जैसे कानून में बदलाव किया गया तो इसमें क्या अड़चन है? वैसे भी कोई भी कानून उक्त विषयो पर सरलता और सुगमता के लिए बनाये जाते हैं न कि उसे हठधर्मिता से लिया जाना चाहिए।

No comments