Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

//

Breaking :

latest
//

छत्तीसगढ़ मे भी सोने – चाँदी की कीमतों में अचानक आई तेजी, सिर्फ 24 घंटे में सोना एक हजार रूपए उछला ,चाँदी में 2,300 रूपए का उछाल..

  रायपुर : अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव नतीजों में अनिश्चय की स्थिति का असर भारत के सराफा बाज़ार पर भी देखा जा रहा है। छत्तीसगढ़ भी इससे अछूता नही...

 



रायपुर: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव नतीजों में अनिश्चय की स्थिति का असर भारत के सराफा बाज़ार पर भी देखा जा रहा है। छत्तीसगढ़ भी इससे अछूता नहीं है। बीती शाम राजधानी रायपुर के  सराफा बाज़ार में  सोने और चांदी के भाव में अचानक तेजी आ गई । रायपुर सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष हरख  मालू ने बताया यह तेजी अमेरिका के चुनाव परिणाम अनिश्चितता  के कारण आ गई है।  पूरी दुनिया में इस अनिश्चितता के कारण भय का वातावरण निर्मित हो गया है और सभी स्टॉकिस्ट तथा निवेशक सुरक्षित निवेश की दृष्टि से सोने में निवेश कर रहे हैं ।  इसलिए भाव में तेजी आ रही है जो लगातार जारी है ।

 गौरतलब है कि रायपुर सराफा बाज़ार में बीती शाम सोने का भाव 53,700 रूपए प्रति दस ग्राम और चाँदी का भाव 65,500 रूपए प्रति किलोग्राम रहा ,जबकि इसके एक दिन पहले चार नवम्बर की शाम रायपुर  सराफा में सोने का भाव 52,700 रूपए प्रति दस ग्राम था ,जिसमें सिर्फ 24 घंटे के भीतर एक हजार रूपए का उछाल आया , वहीं चाँदी की कीमत 65,500 रूपए प्रति किलो थी ,जिसमें 2300 रूपए की वृद्धि रिकार्ड की गयी। त्यौहारों के मौसम में सोने चाँदी की कीमतों में अचानक आई इस तेजी का असर उन नौकरी पेशा और मध्यमवर्गीय  नागरिकों की जेबों पर भी पड़ रहा है  ,जो धनतेरस और   दीपावली में अपने घर परिवार क लिए थोड़ी मात्रा इनकी खरीदी करने की चाहत रखते हैं 

 

No comments