Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

//

Breaking :

latest
//

पुष्पम प्रिया को पटना में पुलिस ने हिरासत में लिया, बोलीं- नीतीश जी मैं ये दिन याद रखूंगी।

  बिहार विधानसभा चुनाव 2020: बिहार की राजधानी पटना में बीती देर रात पुलिस ने द प्लूरल्स पार्टी की प्रमुख पुष्पम प्रिया चौधरी को हिरासत में ल...

 

बिहार विधानसभा चुनाव 2020: बिहार की राजधानी पटना में बीती देर रात पुलिस ने द प्लूरल्स पार्टी की प्रमुख पुष्पम प्रिया चौधरी को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि पुष्पम प्रिया चौधरी को पुलिस ने उस समय हिरासत में लिया था जब वह ज्ञापन लेकर कार्यकर्ताओं के साथ बिहार के राज्यपाल फागू चौहान से मिलने जा रही थीं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस के द्वारा पुष्पम को थाने लाने की जानकारी होने पर बड़ी संख्या में लोग कोतवाली पहुंच गए।

READ ALSO :छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड ने 19 हजार से अधिक लोगों को जोड़ा रोजगार से

इस दौरान बहुत देर तक गहमागहमी मची रही। हालांकि, पुलिस ने देर रात पुष्पम प्रिया चौधरी को हिरासत से छोड़ दिया। हिरासत से रिहा होने के बाद पुष्पम ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला है। पुष्पम ने लिखा कि नीतीश पिछले पांच घंटों से आपने मुझे अपनी पुलिस और प्रशासन के माध्यम से परेशान किया।

पुष्पम को प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसने पर रोका गया था

कोतवाली कानून-व्यवस्था एएसपी स्वर्ण प्रभात ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि पुष्पम प्रिया चौधरी को प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसने पर उन्हें रोका गया था। पुलिस के रोकने के बाद भी वह अपने पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ आगे बढ़ती गईं। जिसके बाद उन्हें हिरासत में लेकर कोतवाली लाया गया। पुष्पम प्रिया चौधरी वैशाली से ही कार्यकर्ताओं के साथ पैदल ही पटना पहुंचीं। गांधी मैदान होते हुए वह राजभवन की तरफ जा रही थीं। आगे बढ़ने पर भी पुलिस ने नहीं रोका।

जैसे ही पुलिस को जानकारी हुई कि वे प्रतिबंधित इलाके में प्रवेश कर रही हैं। तो उन्हें कोतवाली इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने रोक लिया। काफी देर समझाने के बाद जब वह नहीं मानी तो इनकम टैक्स गोलंबर के पास उन्हें हिरासत में ले लिया। इसके बाद पुलिस उन्हें कोतवाली थाने लेकर चली गई।

 

No comments