Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

//

Breaking :

latest
//

मरवाही हमेशा से कांग्रेस का गढ़ रहा है, इस बार रिकार्ड मतों से जीतेंगे: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

  रायपुर. प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कहना है , मरवाही में जो काम हमारी सरकार ने 22 माह में किया है , वह काम भाजपा शासनकाल में डॉ. र...

 


रायपुर. प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कहना है, मरवाही में जो काम हमारी सरकार ने 22 माह में किया है, वह काम भाजपा शासनकाल में डॉ. रमन सिंह 15 सालों में नहीं कर सके। मरवाही में किए गए विकास के दम पर हमारी पार्टी को रिकार्ड तोड़ जीत मिलेगी। मरवाही वैसे भी हमेशा से कांग्रेस का गढ़ रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ आईएनएच के संवाददाता संदीप करिहार से हुई बातचीत के अंश प्रस्तुत हैं।

 अब जनता का विश्वास उस पर कितना है, यह देखने वाली बात है। चार विधायक बच गए हैं। उनका संगठन कितना मजबूत है, कितनी मेहनत करते हैं, यह सब उस पर निर्भर करता है।

जोगी परिवार के साथ अन्याय हुआ है, यह कहा जा रहा है। न्याय मांग रहे हैं। यह भी कहा जा रहा है भाजपा से प्रस्ताव पर विचार करेंगे?

अन्याय अब तक होता रहा है। जो आदिवासी का प्रमाणपत्र बनाकर चुनाव लड़े थे, उन्होंने अन्याय किया। आदिवासियों के साथ अब न्याय हुआ है। जोगी परिवार से डॉ. रमन सिंह के संबंध रहे हैं। अंतागढ़ उदाहरण है। मरवाही को लेकर इस दौरान कोई समझाैता हुआ होगा तो वक्त बताएगा। रमन क्या चाहते हैं, फर्जी प्रमाणपत्र वाले को चुनाव लड़ने दिया जाए।

जोगी कांग्रेस का भाजपा से गठबंधन होने पर क्या कांग्रेस को नुकसान होगा?

आदिवासी का प्रमाणपत्र लेकर आप 2003 में चुनाव लड़े। इसके खिलाफ भाजपा के बृजमोहन अग्रवाल, शिवरतन शर्मा सुप्रीम काेर्ट तक गए। बिलासपुर के कलेक्टर ने भी सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई। सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन आने के बाद हाईपावर कमेटी बनाने की जिम्मेदारी किसकी थी। जानबूझकर ऐसी कमेटी बनाई जिससे मौका मिल सके। तकनीकी गाउंड का आधार लेकर अवसर दिए गए। रमन के पुराने संबंधों का फायदा उठाया गया। किसी भी तरह के गठबंधन से कांग्रेस को कोई नुकसान नहीं होगा।

अमित जोगी सवाल कर रहे हैं, सरकार बताए उनकी जाति क्या है?

यह तो आपका बताना है कि आपकी जाति क्या है। आप अगर आदिवासी नहीं है तो आप बताएंगे कि आखिर आप किस जाति के है, इसका जवाब सरकार कैसे देगी। आपने अपनी जाति बताई। अगर किसी ने शिकायत की तो जांच होगी। जांच में गलत पाने पर जाति प्रमाण पत्र रद्द होगा। यही तो हुआ है। अब अमित बताएं कि उनकी असली जाति क्या है।

मरवाही में किस तरह का बदलाव देख रहे हैं?

आप मरवाही का इतिहास देखें, यह हमेशा से कांग्रेस का गढ़ रहा है, चाहे विधानसभा हो या फिर लोकसभा, कांग्रेस को यहां से जीत मिलती रही है। प्रदेश में सरकार बनने के बाद हमने दो उपचुनाव जीते हैं। यह चुनाव भी जीतेंगे। मरवाही की जनता की लंबे समय से जिला बनाने की मांग थी। हमने वादा किया था और अपना वादा पूरा करते हुए 10 फरवरी 2020 में मरवाही को जिला बनाया। यहां पर सभी विभागों के कार्यालय भी खुल गए हैं। यहां की जनता ने हम पर जो विश्वास किया, उस पर हम खरे उतरे हैं। कांग्रेस पर जनता का विश्वास बढ़ा है।

आप कहते हैं, जनता का विश्वास बढ़ा है, जनता को पहले न्याय नहीं मिला, इस पर क्या कहते हैं?

प्रदेश में 15 साल तक भाजपा का शासन था। 15 साल तक डॉ. रमन सिंह ने शासन किया, वे अपनी 15 उपलब्धियां बता दें। उनके शासन में मरवाही में 50 करोड़ का काम नहीं हुआ। हमारी सरकार आने के बाद 22 माह में ही मरवाही में 500 करोड़ का काम किया है। यहां पर विकास के काम चल रहे हैं।


मरवाही के चुनाव को कितना टफ मानते हैं
?

आम चुनाव में किसी को भरोसा नहीं था, हमारी जीत पर लेकिन हमारी पार्टी ने तीन चौथाई बहुमत से रिकार्डताेड़ सीटें जीतीं। मरवाही कांग्रेस का गढ़ है। हमें भरोसा है, यहां पर एकतरफा जीत मिलेगी। अब देखना यही है जीत का अंतर कितना होता है। लेकिन यह तय है कि अब तक की सबसे बड़ी जीत यहां होने वाली है।

 

No comments