Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

//

Breaking :

latest
//

सोने -चांदी में गिरावट या बढ़त, जानें आज की कीमतों का ताजा आकड़ा

  आज सुबह सोना 149 रुपये की गिरावट ( Gold price dips today) के साथ 50690 के स्तर पर खुला। सुबह के 10.30 बजे इसमें 240 रुपये की गिरावट देखी ज...

 आज सुबह सोना 149 रुपये की गिरावट (Gold price dips today) के साथ 50690 के स्तर पर खुला। सुबह के 10.30 बजे इसमें 240 रुपये की गिरावट देखी जा रही है। 4 दिसंबर को डिलिवरी वाला सोना (Gold Delivery) आज सुबह 149 रुपये की गिरावट के साथ 50690 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर खुला। MCX पर (Gold MCX Price) सुबह के 10.40 बजे यह 230 रुपये की गिरावट के साथ 50609 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा था। शुक्रवार को यह 50839 के स्तर पर बंद हुआ था। अभी तक इसमें 913 लॉट का कारोबार हुआ है।

गोल्ड डिलिवरी में गिरावट

फरवरी 2021 डिलिवरी वाला गोल्ड (Gold Future Price) इस समय 225 रुपये की गिरावट के साथ 50701 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था। आज सुबह यह MCX पर यह 116 रुपये की गिरावट के साथ 50810 के स्तर पर खुला। सुबह के 10.40 बजे यह 225 रुपये की गिरावट के साथ 50701 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था। अभी तक इसमें 7 लॉट का कारोबार हुआ है। शुक्रवार को यह 50926 के स्तर पर बंद हुआ था।

चांदी में 700 रुपये से ज्यादा गिरावट

चांदी डिलिवरी (Silver Delivery) में भी गिरावट देखी जा रही है। दिसंबर डिलिवरी वाली चांदी 680 रुपये से ज्यादा और मार्च 2021 डिलिवरी वाली चांदी 700 रुपये से ज्यादा गिरावट के साथ ट्रेड कर रही है। आज सुबह दिसंबर डिलिवरी वाली चांदी 729 रुपये की गिरावट के साथ 61720 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर खुली। सुबह के 10.45 बजे यह 683 रुपये की गिरावट के साथ 61766 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रही थी। अभी तक इसमें 1743 लॉट का कारोबार हुआ है।

No comments