Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

//

Breaking :

latest
//

राजधानी में बोरी में बंद तालाब में मिली लाश , मामले को सुलझाने पुलिस जुटी तफ्तीश में

  राजधानी में 29 अक्टूबर देर शाम एक युवक की बोरियों में बंद लाश मिली है। युवक की पहचान कादरबाड़ा गुरूनानक चौक निवासी शेख आशिक कादर उर्फ फिरोज...

 


राजधानी में 29 अक्टूबर देर शाम एक युवक की बोरियों में बंद लाश मिली है। युवक की पहचान कादरबाड़ा गुरूनानक चौक निवासी शेख आशिक कादर उर्फ फिरोज खान के नाम से हुई है। शव के शरीर में कई जगह चोट के निशन मिले है, जिससे हत्या का शक जताया जा रहा हैं। मृतक फिरोज खान पिछले दो दिनों से घर से लापाता था।

दरअसल आज शाम को पुरानी बस्ती के एक तालाब की सफाई के दौरान कर्मचारियों को एक बोरी मिली थी। सफाई कर्मियों को बोरी में शव होने की शंका हुई तो इसकी जानकारी पुरानी बस्ती थाना को दी गयी। सूचना मिलने के बाद मौके पर एडिशनल एसपी लखन पटले और पुरानी बस्ती पुलिस पहुंची थी। बोरी से लाश को निकालकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। मृतक की पहचान शेख आशिक उर्फ फिरोज खान के रूप में हुई है। मृतक युवक को उसके दोस्त ‘कनवा’ आशिक के नाम से भी बुलाते थे।

शव के शरीर में कई जगहो पर चोट के निशान मिले है। पुलिस संदेह जता रही हैं कि पहले हत्या की गयी उसके बाद शव को बोरे में बांद कर तालाब में फेका गया होगा। इधर मृतक के बारे में पता चला हैं कि उसकी दो पत्नी है, जिसमें एक पत्नी टिकरापारा की पुरानी चाकुबाज है। दूसरी पत्नी पंडरी में रहती। फिलहाल पुलिस मृतक के परिजनों से पूछताछ कर रही है। साथ ही पुलिस जल्द ही इस मामले को सुलझाने की बात भी कह रही है।

No comments